Breaking News: महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में सम्मानित होंगी ये प्रतिभाएं

On: June 16, 2026 7:44 PM
Follow Us:
Maharana Pratap

Breaking News: रेवाड़ी: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महान की 486 वीं जयंती पर बुधवार को जिले की अनेक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित। प्रातः 9 बजे आचार्य सुखदेव आर्य वैदिक आश्रम टीम के साथ हवन से शुरुआत करेंगे। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रतिभा सम्मान प्रारंभ होगा।

Breaking News: These talented individuals will be honored on the occasion of Maharana Pratap Jayanti.
Breaking News: These talented individuals will be honored on the occasion of Maharana Pratap Jayanti.

आयोजन समिति के प्रवक्ता महाशय अनंगपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र प्रेम के प्रवाह को गति प्रदान करने के लिए हिमालय परिवार हरियाणा प्रांत की टीम, वीर सावरकर उद्यान विकास समिति ट्रस्ट प्रतिनिधि, बीएमडी यूथ क्लब धारण तथा युवा शक्ति संगठन गोठड़ा टप्पा डहीना टीम को सेवा, सहयोग, मानवता, पुस्तकालय, स्वास्थ्य, समरसता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।Breaking News

ऑल इंडिया राजपूत स्टूडेंट एड सोसायटी चंडीगढ़ द्वारा प्रतापी वंशज परिवारों के मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 25 सो रुपये से लेकर 15 हजार तक की 20 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियां सीधे बैंक खाता में प्राप्त करने के लिए निशुल्क आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।Breaking News

आयोजन के स्वागत अध्यक्ष नंबरदार विजय सिंह चौहान निदेशक एवं अध्यक्ष रॉयल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वंदना पोपली, डीसीपी श्रीमती संतोष तंवर, विवेकानंद केंद्र के प्रांत संचालक प्रो दशरथ चौहान, हिमालय परिवार के प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एमपी गोयल अति विशिष्ट अतिथिगण में शामिल रहेंगे।Breaking News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now