Breaking News: IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में नया मोड, आरोपी गनमैन सुशील का CCTV वीडियो वायरल

On: March 21, 2026 8:40 PM
Follow Us:
Breaking News: IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में नया मोड, आरोपी गनमैन सुशील का CCTV वीडियो वायरल

चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी गनमैन सुशील कुमार शराब कारोबारी प्रवीण बंसल के कार्यालय में दिखाई दे रहा है।

हालांकि यह वीडियो 9 जुलाई 2025 का बताया जा रहा है और सुशील द्वारा रिश्वत की मांग से जुड़े आरोपों को और मजबूत करता है। एक बार फिर इस वीडियों के वायरल होने से सुसाइड केस का ताजा कर दिया है।

जानिए क्या है मामला: बता दें मामले की शुरुआत जून 2025 में हुई थी, जब शराब कारोबारी प्रवीण बंसल को आईजी ऑफिस से फोन प्राप्त हुआ और उन्हें सुशील कुमार से मिलने के निर्देश दिए गए। बंसल का आरोप है कि सुशील ने उनसे हर महीने 2.5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की, यह कहते हुए कि यह रकम तत्कालीन रोहतक रेंज के आईजी पूरन कुमार के लिए है।

बंसल के मुताबिक, रिश्वत न देने पर उन्हें धमकियां दी गईं। इसके बाद उन्होंने 6 अक्टूबर को अर्बन एस्टेट थाने में सुशील कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत के साथ उन्होंने ऑडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी थी, जिसमें सुशील कथित तौर पर पैसे की मांग करता नजर आ रहा है।Breaking News

वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। स्थानीय पुलिस ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) इस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, SIT अब इस नए वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाने की तैयारी में है, ताकि आरोपों की पुष्टि की जा सके।Breaking News

आईपीएस पूरन कुमार के सुसाइड केस से जुड़े इस नए सबूत ने पूरे मामले को फिर से संवेदनशील बना दिया है, जबकि पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक हलकों में इस पर गहन चर्चा जारी है।Breaking News

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment