गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breaking news: मानसून का तांडव: 44 की मौत, विभाग ने किया अर्लट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking news:  हिमाचल प्रदेश में लगातार दो दिन से तेज बारिश हो रही है। जहां कुल्लु में 39 लोगों मानसून तबाही के चलत जान चली गई वहीं बिहार में बिजली गिरने से…


Breaking news:  हिमाचल प्रदेश में लगातार दो दिन से तेज बारिश हो रही है। जहां कुल्लु में 39 लोगों मानसून तबाही के चलत जान चली गई वहीं बिहार में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होगी। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज और 17 राज्यों में यलो अलर्ट है।

यातायात प्रभावित: बता दें कि हिमाचल के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट की भुभु जोत टनल के पास सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इसी के चलते सोमवार को सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। टनल के अंदर भी कई गाड़ियां फंस गई हैं। जिला प्रशासन की ओर मानूसन के तांडव क चलते ​हिामचल के 4 जिलों में स्कूल बंद करवाए गए है। Breaking news

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

लैंडस्लाइड के चलते प्रदेशभर की 129 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मानसून की बाद से राज्य में अब तक 39 की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3 ने जान गंवाई है।Breaking news

करंट से 5 की मौत: बता दे कि बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।Breaking news

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

शिमला के भट्टाकुफर 5 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ हादसा। बारिश के बाद नींव कमजोर होने से बिल्डिंग गिर गई

पंजाब-हरियाणा में बारिश, चंडीगढ़ में सड़क धंसी

पंजाब और हरियाणा में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है। चंडीगढ़ में बारिश के बाद सेक्टर 47-48 के ट्रैफिक सिग्नल के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया .  अचानक पानी बढ़ गया

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद एक पुल बह गया। इलाके में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp