Breaking News: रेवाड़ी अनाज मंडी में पहुंचे विधायक लक्ष्मण यादव

On: April 1, 2026 5:34 PM
Follow Us:
Breaking News: MLA Laxman Yadav Arrives at Rewari Grain Market

Breaking News: रेवाड़ी: रेवाड़ी की अनाज मंडी में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गेहूं और सरसों की फसल की सरकारी खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खरीद कार्य के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि तौल, भुगतान और उठान की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।Breaking News

Breaking News: MLA Laxman Yadav Arrives at Rewari Grain Market
Breaking News: MLA Laxman Yadav Arrives at Rewari Grain Market

किसानो से की बातचीत: विधायक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि मंडी में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ-साथ खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने पर बल दिया गया। इस मौके पर मौजूद किसानों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया, ताकि आवश्यक सुधार तुरंत किए जा सकें।Breaking NewsHaryana news: हरियाणा में अब इतने घंटे से अधिक कर्मचारी नहीं करेंगे काम, सैनी सरकार ने तय किया वर्क लिमिट

ये रहे मौजूद: मार्केट कमेटी चेयरमैन अनिल सैनी, अनाज मंडी प्रधान राधेश्याम मित्तल, दीपक मंगला, सत्यप्रकाश यादव (डीईएमओ), मार्केट कमेटी सचिव मनीष यादव सहित व्यापारीगण, किसान साथी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now