Breaking news: केदारनाथ में पैदल यात्रा स्थगित, हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 7 की मौत

Breaking news:  केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई। इतना
प्रकाशित: 16 June 2025, 8:21 AM
Breaking news: केदारनाथ में पैदल यात्रा स्थगित, हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 7 की मौत
KEDHARNATH

Breaking news:  केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई। इतना नही जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा पत्थर गिरने से केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग टूट गया है। सुरक्षा को लेकर पैदल यात्रा भी स्थगित कर दी गई है।

हेलिकॉप्टर क्रैश: एक बार केदारनाथ में बडा हादसा हो गया है। बता दें कि हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। शुरुआती जांच में पता चला कि घाटी में धुंध थी और विजिबिलिटी कम थी, फिर भी हेलिकॉप्टर उड़ाया गया।

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई। जिससे एक दो साल की बच्ची की भी मौत हुई है। हादसे के बाद चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी गई है।

पैदल यात्रा भी स्थगित: जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा पत्थर गिरने से केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग टूट गया है। इसके बाद केदारनाथ पैदल यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे जहां हो उसके पास सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now