Breaking News: कहीं दुरूपयोग तो नहीं हो रहा है आपका आधार कार्ड? यहां जाने कैसे चैक करें ?

On: March 21, 2026 7:29 PM
Follow Us:
AADHAR CARD_

Breaking News: आधार कार्ड सिर्फ एक डॉक्यूमेंट नहीं है। बल्कि ये हमारी पहचान से जुड़ा हुआ है। ये जितना महत्वपूर्ण है, इसका गलत इस्तेमाल होने का खतरा भी उतना ही ज्यादा है। आजकल लगभग हर जरूरी काम के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। कई लोगो को यह भी सामने आया है कि इसका दुरूपयोग हो रहा है। आज हम जानेंगे कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है? अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है, तो इसके लिए नीचे दिए प्रोसेसे जान सकते है।

कहां-कहां हो रहा है इस्तेमाल?
दरअसल आधार नियंत्रित करने वाली संस्था UIDAI में एक नया फीचर आया है। इसे Aadhaar Authentication कहते हैं। ये फीचर काफी खास है। इसके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आपने आधार कार्ड को कहां-कहां इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही अगर किसी ओर के द्वारा आधार का उपयोग किया गया होगा तो वो भी यहीं से पता चल जाएगा।Breaking News

 

जानिए कैसे पता करे

  • सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब यहां Aadhaar Authentication History वाले ऑप्शन पर क्लिक
  • फिर आपको 12 अंकों का आधार नंबर और दिया गया कैप्चा कोड डालना
  • इसके बाद Send OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। अब इसे यहां दर्ज कर दें।
  • ओटीपी दर्ज करते ही आपको पूरी हिस्ट्री दिख जाएगी।
  • आपने कब-कब और कहां-कहां आधार का उपयोग किया है।

आधार में कैसे करें कोई भी अपडेट
आज आपको आधार में अपडेट या बदलाव करने के लिए वेबसाइट में जानें की जरूरत नहीं है। ये आधार ऐप के जरिए बड़ी आसानी से हो सकता है। आधार कार्ड में कोई भी बदलाव के लिए आपको बस आधार ऐप की जरूरत होगी और आपका पूरा काम हो जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now