सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Breaking News: इंदौर की तर्ज पर हरियाण के रेवाड़ी की होगी कायापलट ‘रोको-टोको’ अभियान शुरू

Written by: Best24News

Published:

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहीम में जुटे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रत्येक शनिवार को मेगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है।…


Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहीम में जुटे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रत्येक शनिवार को मेगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इंदौर की तर्ज पर रेवाड़ी कायापलट करने की मुहीम में जुटे रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान की कड़ी में शनिवार को स्थानीय ट्रामा सेंटर चौक से झज्जर रेलवे फाटक तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।Breaking News

Advertisement

‘रोको-टोको’ अभियान शुरू: बता दे इस दौरान शहर में व्यापक स्तर पर ‘रोको-टोको’ अभियान चलाने की अपील की गई। साथ ही इस अभियान में सलाह की बजाय सहयोग प्रदान करने का भी आह्वान किया गया।

रेवाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहीम में जुटे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रत्येक शनिवार को चलाए जाने वाले मेगा सफाई अभियान की कड़ी में शहर के सर्कुलर रोड़ स्थित ट्रामा सेंटर चौक से टीपी स्कीम होते हुए झज्जर रेलवे फाटक स्थित जेआर मेमोरियल शिक्षण संस्थान तक सफाई अभियान चलाया गया। आई लव रेवाड़ी मुहीम के तहत आयोजित इस स्वच्छता अभियान से जुडे एवं स्थानीय लोगों ने विधायक के साथ हाथों में झाडू उठाकर सफाई की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Breaking News: इंदौर की तर्ज पर हरियाण के रेवाड़ी की होगी कायापलट ‘रोको-टोको’ अभियान शुरू
Breaking News: इंदौर की तर्ज पर हरियाण के रेवाड़ी की होगी कायापलट ‘रोको-टोको’ अभियान शुरू

जेसीबी की मदद से सडक़ के दोनों ओर जमीं गंदगी व मिट्टी को भी साफ किया गया। अभियान के दौरान अस्थाई डंपिंग स्थान बने दो खाली प्लाटों के समाधान के लिए तुरंत प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश भी विधायक ने दिए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकालकर सभी को सफाई के लिए प्रेरित किया।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जेआर मेमोरियल संस्थान परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम में नगर पार्षद सुरेश शर्मा व समाजसेवी महेंद्र रुपेला की अगुवाई में विधायक लक्ष्मण यादव का सम्मान किया गया। इस मौके पर सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया तथा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। विधायक ने झज्जर ओवरब्रिज के नीचे बने पार्क में पौधरोपण भी किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से स्वच्छता अभियान का आज 29वां संस्करण चलाया गया है। इस अभियान से जुडऩे वाले लोगों की लगातार बढ़ती संख्या यह बता रही है कि शहर के लोगों ने रेवाड़ी को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने की ठीन ली है। उन्होंने कहा कि इंदौर की तर्ज पर आरएमए का गठन किया जाएगा। जिसके तहत शहर के विभिन्न संगठनों को जोडक़र रेवाड़ी से जुड़ी तमाम समस्याओं का निराकरण निकाला जाएगा।

विधायक लक्ष्मण यादव ने आगामी 18 मई रविवार को पूरे सर्कुलर रोड़ पर चलाए जाने वाले मेगा सफाई अभियान के लिए सभी को निमंत्रण देते हुए कहा कि यह सफाई अभियान अभी तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। जिसमें एक ओर जहां दो टीमें बनाकर अलग-अलग दिशाओं में चलकर पूरे सर्कुलर रोड़ को साफ करेंगी, वहीं मानव श्रंख्ला बनाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

उन्होंने कहा कि जब 40 लाख की आबादी वाला शहर इंदौर पूरी तरह स्वच्छ बन सकता है तो करीब चार लाख की जनसंख्या वाले शहर को साफ-सुथरा क्यों नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य व्यक्ति के दिमाग में जमी गंदगी को साफ करना है। जब इंसान सफाई के प्रति जागरुक हो जाएगा तो शहर अपने आप साफ-सुथरा बन जाएगा। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधकारी, अभियान से जुड़े गणमान्य व काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।Breaking News

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp