गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा सरकार का अग्नि वीरों को तोहफा, अब शहीद होने पर इतने करोड़

Written by: Sunil Rajput

Published:

Breaking News: हरियाणा सरकार द्वारा युद्ध में शहीद हुए सैनिकों (अग्निवीर) के परिवारों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि तथा हरियाणा के वीरता/विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं (अग्निवीर) को एकमुश्त नकद पुरस्कार देने…


Breaking News: हरियाणा सरकार द्वारा युद्ध में शहीद हुए सैनिकों (अग्निवीर) के परिवारों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि तथा हरियाणा के वीरता/विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं (अग्निवीर) को एकमुश्त नकद पुरस्कार देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट बैठक में स्वीकृति प्रदान की है।

जानिए कब शुरू हुई थी भर्ती: बता दे कि अग्निवीरों का पहला बैच अगस्त 2023 में सशस्त्र बलों में शामिल हुआ था। अब तक पिछले दो वित्तीय वर्षों, 2022-23 और 2023-24 में हरियाणा के सभी जिलों से कुल 5120 अग्नि वीरों की भर्ती हुई थी। इसके अलावा 2024-25 के दौरान, हरियाणा से लगभग 2000 अग्नि वीरों की भर्ती हुई है।Breaking News

डीसी रेवाड़ी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार युद्ध में शहीद हुए डिफेंस तथा पैरामिलिटरी फोर्सेज सैनिकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करती है तथा अब अग्निवीरों को भी यह लाभ देने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने चार वर्ष की अवधि के लिए तीनों सेवाओं (सेना, नौसेना और वायु सेना) में अग्निवीर (अधिकारी रैंक कैडर से नीचे) के रूप में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी।

अग्निपथ योजना के तहत, चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के अग्निवीर के रूप में नामांकित किया जाता है।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

 

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp