शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Breaking News:हरियाण सरकार का बडा फैसला: 3076 CSC किए ब्लॉक, यहां जाने क्या है वजह

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हाल में हर जिलें की गई निरीक्षण में सामने आया है कि प्रदेश के कई CSC प्रॉपर सेटअप…


Haryana News: हरियाणा में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हाल में हर जिलें की गई निरीक्षण में सामने आया है कि प्रदेश के कई CSC प्रॉपर सेटअप के बिना संचालित हो रहे थे। यानि नियमों की अवहेलना कर रहे है इसी को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए हरियाणा में तुरंत प्रभाव 3076 कॉमन सर्विस सेंटर आईडी को ब्लॉक कर दिया है।

Advertisement

जानिए कैसे हुआ ये खेल: बता दें कि हरियाणा सरकार को लंबे समय से कॉमन सर्विस सेंटरों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब मामला इतना गंभीर हो चुका था कि ये शिकायतें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास पहुचं गई थी। इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फीडबैक लिया और पूरे प्रदेश में निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए।Breaking News

जानिए किस जिले सबसे ज्यादा CSC आईडी बंद: वैसे से तो पूरी हरियाणा में 3076 कॉमन सर्विस सेंटर आईडी को ब्लॉक किया गया है। लेकिन इस कार्रवाई का सबसे अधिक असर मेवात के नूंह जिले में देखने को मिला। यहां 218 कॉमन सर्विस सेंटर आईडी को बंद किया गया है। जांच में सामने आया कि ये सेंटर या तो धरातल पर संचालित नहीं हो रहे थे या फिर नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे थे।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रॉपर सेटअप और ब्रांडिंग न मिलने पर हुई कार्रवाई: हरियाणा सरकार की ओर शिकायत मिलने के बाद हुए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई कॉमन सर्विस सेंटरों पर न तो अधिकृत ब्रांडिंग बोर्ड लगाए गए थे और न ही सरकार द्वारा निर्धारित फीस चार्ट प्रदर्शित किया गया था। इसके अलावा कई सेंटर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे थे। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए इन सभी आईडी को ब्लॉक करने का फैसला लि Breaking News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp