HomeHaryana NewsBreaking News: रेवाड़ी में होंगें 22 जगह भव्य हिंदू सम्मेलन, यहां जाने...

Breaking News: रेवाड़ी में होंगें 22 जगह भव्य हिंदू सम्मेलन, यहां जाने जगह और समय

Breaking News: विश्व हिन्दू परिषद् की जिला बैठक रेवाड़ी अनाज मंडी शिव मंदिर में संपन्न हुई, जिसमे हिन्दू सम्मेलनो की रूप रेखा निर्धारित की गयी। जिला मंत्री परमेश कुमार ने बताया की रेवाड़ी जिले में 1फरवरी से 22 फरवरी तक हिन्दू समाज द्वारा भव्य एवं दिव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 86 सम्मेलन होने की योजना बनाई गई है। इस दौरान जिले की विभिन्न बतियों और स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजकों ने बताया कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक एकता, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी हिंदू समुदाय के भाई-बहनों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

VISHVA HINDU PARISHAD

स्थानीय स्तर पर विभिन्न समितियाँ इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। ये सम्मेलन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगें, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेंगे। जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि ये आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके।

रेवाड़ी नगर की 22 बस्तियों में 22 सम्मेलन होंगे, जबकि धारूहेड़ा नगर में 10 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके अलावा, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 54 स्थानों पर सम्मेलन होंगे। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 86 सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से नरेन्द्र जोशी, राजकुमार , शिवकुमार श्याम सुन्दर, राजेंद्र सिंघल, अधिवक्ता किरण पोसवाल व अधिवक्ता रविन्द्र शर्मा आदि कार्यक्रताओं ने भाग

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments