गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breaking News: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब खाने का तेल होगा इतना सस्ता

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News:  खाने के तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। खाने का तेल के अब सस्ते होने वाले है। क्योंकि केंद्र…


Breaking News:  खाने के तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। खाने का तेल के अब सस्ते होने वाले है। क्योंकि केंद्र सरकार ने अब सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम जैसे कच्चे खाद्य तेलों (Crude Edible Oils) पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को 20% से घटाकर 10% कर दिया गया हैं

Advertisement

बता दे कि केंद्र सरकार की ओर से यह कदम पिछले साल सितंबर में ड्यूटी बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी के बाद उपभोक्ताओं पर पड़े असर को कम करने के लिए लिया गया हैं। रेट घटाने से अब तेल सस्ता हो सकता है और आम आदमी को राहत मिल सकती है।

इंपोर्ट ड्यूटी: इसके साथ ही कच्चे और रिफाइंड तेलों के बीच इंपोर्ट ड्यूटी का फर्क बढ़कर 19.25% हो गया है, जो पहले 8.75% था। सरकार को उम्मीद है कि इससे रिफाइंड तेल के आयात में कमी आएगी और देश की घरेलू रिफाइनरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को भी सही दाम दिलाने में मदद करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

ग्राहकों को मिलेगा पूरा फायदा
खाद्य मंत्रालय ने तेल उद्योग से जुड़े संगठनों और कंपनियों को सलाह दी है कि वे इस ड्यूटी कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को मिल सकेगा। इसके लिए कंपनियों को सलाह दी गई है कि वे थोक कीमत (PTD) और अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) को तुरंत घटाएं और सरकार को हर हफ्ते नई MRP की जानकारी दें ताकि सही रेट पता चल सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

जल्द घटेंगी कीमतें: बता दे कि सरकार की यह नीति घरेलू तेल उद्योग को बराबरी का मौका देगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp