बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Breaking News: तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी: IRCTC चलाएगा स्पेशल ट्रेन, यहां पढे किराया व रूट

Written by: Best24News

Published:

Breaking News:  तीर्थ यात्रियों के लिए बडी खुशी की खबर है। आईआरसीटीसी( IRCTC ) स्पेशल तीर्थ यात्रियों के लिए दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालित करने जा रही है। इस ट्रेनो…


Breaking News:  तीर्थ यात्रियों के लिए बडी खुशी की खबर है। आईआरसीटीसी( IRCTC ) स्पेशल तीर्थ यात्रियों के लिए दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालित करने जा रही है। इस ट्रेनो से केदारनाथ, कार्तिक स्वामी और बद्रीनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेनो की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Advertisement

रीजनल मैनेजर राजा भट्टाचार्य(reasonal manager Raja Bhattacharya) ने बताया कि पहली ट्रेन 7 जून को नागपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन “देवभूमि बद्री केदार कार्तिक स्वामी यात्रा” पर जाएगी। ट्रेन नागपुर, इटारसी, भोपाल (रानी कमलापति), बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों(Hazrat Nizamuddin station) से होकर गुजरेगी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रेलवे से मिली जानकारी के अुनसार ट्रेनें 70 फीसदी तक बुक हो चुकी हैं। पहली यात्रा 8 रात और 9 दिन की होगी। इसमें केदारनाथ, कार्तिक स्वामी और बद्रीनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा का खर्च एसीउ कम्फर्ट श्रेणी के लिए 49,990 रुपए, एसी2 डीलक्स श्रेणी के लिए 59,990 रुपए और 1 एसी सुपीरियर श्रेणी के लिए 69,990 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

इस यात्रा में कन्फर्म हेलीकॉप्टर टिकट(confirm helicopter), भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन में आरामदायक यात्रा, ऑन-बोर्ड (on board)और ऑफ-बोर्ड(off board) भोजन, एसी बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा, तय कार्यक्रम के अनुसार आवास, टूर एस्कोर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सुविधा शामिल है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ट्रेन इंदौर से चलेगी ये ट्रेन:बता दे कि जुलाई को इंदौर से “दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यात्री इन स्टेशनों से सवार हो सकेंगे। यात्रा 9 रात और 10 दिन की होगी।

बता दे ये ट्रेन के माध्यम से तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा का खर्च स्लीपर इकॉनॉमी श्रेणी के लिए 18,000 रुपए, एसीउ स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए 29,500 रुपए और एसी 2 कम्फर्ट श्रेणी के लिए 38,500 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp