
Breaking News: किसान गणेश सांगडे ने 18 दिसंबर 2024 को सह्याद्री महिंद्रा शोरूम से “थार रॉस” मॉडल खरीदा था। उनका कहना है कि गाड़ी खरीदने के कुछ ही महीनों बाद इसमें अलग-अलग तकनीकी दिक्कतें आने लगीं।तकनीकी खराबियों से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने गाड़ी को गधों से खिंचवाकर उसी शोरूम के बाहर खड़ा कर दिया।शोरूम के बाहर बजवाए ढोल इसकी वीडियो वायरल हो रहा है। लोग शोरूम मालिक को खूब खरी खोटी सुना रहे है।Breaking News
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में शनिवार को एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना ने सभी का ध्यान खींच लिया। यहां रहने वाले किसान गणेश सांगडे अपनी थार गाड़ी की लगातार , जहां से उन्होंने इसे खरीदा था। इस दौरान किसान ने ढोल नगाड़े भी बजवाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानिए क्या मामला: बता दे कि उन्होंने कई बार सर्विसिंग के दौरान शोरूम के टेक्नीशियन और जिम्मेदार कर्मचारियों को समस्याएं बताईं, लेकिन उनके अनुसार कोई स्थायी समाधान नहीं मिला। बार-बार गाड़ी खराब होने और सर्विस सेंटर से संतोषजनक जवाब न मिलने से किसान काफी नाराज थे।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
वीडियो वायरल: बता दे कि किसान ने अपनी नाराजगी को अनोखे तरीके से व्यक्त करते हुए किसान ने गाड़ी को चार गधों से बंधवाया और पूरे इलाके में जुलूस की तरह शोरूम तक लाया। ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनकर राहगीर भी मौके पर रुक गए और कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। किसान का आरोप है कि उन्होंने बार-बार शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन गाड़ी की खराबियों को हल्के में लिया गया, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।https://best24news.com/
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
