शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Breaking News: ​बिजली चोंरो पर कसा शिकंजा, इतने लाख ठोका जुर्माना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: भिवाड़ी: राजस्थान मेंं बिजली चोरी थम रही है। बार बार मिल रही शिकायत को लेकर जयपुर डिस्कॉम के भिवाड़ी सर्कल ने शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई।…


Breaking News: भिवाड़ी: राजस्थान मेंं बिजली चोरी थम रही है। बार बार मिल रही शिकायत को लेकर जयपुर डिस्कॉम के भिवाड़ी सर्कल ने शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर गठित 13 टीमों ने भिवाड़ी, किशनगढ़ बास, कोटकासिम, टपूकड़ा और आसपास के कई इलाकों में सुबह अचानक दबिश दी। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं।

Advertisement

टीमों ने बूढ़ी बावल, बंदापुर, मुंडाना, सहदोड़, घटाल, उदयपुर मटीला और नगलिया भिवाड़ी में मीटर बायपास कर अतिरिक्त सर्विस लाइन से चलाए जा रहे एसी, कूलर, मोटर और अन्य उपकरणों को पकड़ा। भिवाड़ी (Bhiwadi News)  की कई सोसाइटियों और सड़क किनारे चल रहे ठेलों से लगभग 100–115 अवैध जंपर हटाए गए। औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और हरियाणा सीमा से सटी कॉलोनियों में भी बड़े स्तर पर बिजली चोरी पाई गई। एक एसआईपी आरओ प्लांट और 30 कमरों वाली एक कॉलोनी में भारी मात्रा में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिस पर लगभग 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

15 टीमें ने चलाया अभियान: पूरे अभियान के दौरान 13 टीमों ने कुल 51 विजिलेंस चेक रिपोर्ट तैयार कीं, जिनमें 1,81,060 यूनिट बिजली चोरी का आकलन किया गया। इन मामलों में डिस्कॉम ने कुल 42.13 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जुर्माना 15 दिनों के भीतर जमा नहीं कराया गया, तो संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कार्रवाई में ये रहे शामिल:
इस कार्रवाई में अधीक्षण अभियंता एससी महावर के साथ एईएन कमल कुमार, सौरभ जोशी, दिनेश भंडाना, आशीष श्रीवास्तव, आलोक कुमार, नवीन यादव, अनीश सिन्हा, अनुराग सिंह, परमजीत यादव, आरसी मीणा और देशराज मीणा सहित करीब 50 तकनीकी सहायक शामिल रहे। अभियान के दौरान अधिकारियों ने साफ किया कि बिजली चोरी रोकने के लिए ऐसे निरीक्षण भविष्य में और कड़े किए जाएंगे।Breaking News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp