Breaking News: कैबिनेट सब कमेटी ने दी हरी झंडी, हरियाणा में बनेंगे 5 नए जिले, यहां पढें जिलो के नाम

On: May 23, 2025 8:44 AM
Follow Us:
कैबिनेट सब कमेटी ने दी हरी झंडी, हरियाणा में बनेंगे 5 नए जिले, यहां पढें जिलो के नाम

Breaking News:  हरियाणा में जल्द ही 5 नए जिले बन सकते हैं। इन नए जिलो को लेकर फिलहाल कैबिनेट की सब कमेटी की मुहर लग चुकी है। अगले हफ्ते सब कमेटी की अंतिम बैठक होगी, जिसमें नए जिलों के निर्माण की अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी जाएगी।

 

हरियाणा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि हरियाणा में नए जिले बनाने को लेकर अगले सप्ताह तक रिपोर्ट फाइनल कर ली जाएगी। काफी हद तक मंथन पूरा हो चुका है। अगली बैठक में रिपोर्ट तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी जाएगी।

हरियाणा में बन सकते पांच नए जिले: बता दे हरियाणा में फिलहाल 22 जिले हैं। जिन नए जिलों को बनाने की तैयारी हैं कागज कार्रवाई के चलते फिलहाल हिसार का हांसी, सिरसा का डबवाली, करनाल का असंध, जींद का सफीदों और सोनीपत का गोहाना शामिल है। इनमें हांसी और डबवाली पहले ही पुलिस जिले बनाए जा चुके हैं।

मानेसर को नहीं मिली पावर: बता दे कि गुरुग्राम के मानेसर को भी जिला बनाने की मांग उठी है। हालांकि इसके पूरे दस्तावेज न पहुंचने से इस पर अगली बैठक में फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में नए डिवीजन, सब डिवीजन और तहसीलों के प्रस्ताव पर भी इसी मीटिंग में चर्चा होगी।

 

पहले ही संकेत दे चुकी है संकेत: बता दे हरियाणा में नए जिले बनाने के लिए भाजपा की ओर से संगठन में नियुक्ति के दौरान इशारा किय जा चुका । भाजपा ने प्रदेश के 22 जिलों के मुकाबले 27 जिला प्रधान बनाए थे। ​जिनमें इनमें हांसी, गोहाना, डबवाली, गुरुग्राम महानगर और बल्लभगढ़ शामिल हैं।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now