शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Breaking News: भिवाड़ी मोड़ का 5.40 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: लंबे समय से भिवाड़ी के सौंदर्यीकरण की बाट जोह रहे लोगों के लिए खुशी की खबर है। औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य चौराहा भिवाड़ी मोड़ के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया अब अंतिम…


Bhiwadi
भिवाड़ी बनेगा काउंटर मैग्नेट सिटी, डीपीआर तैयार
Google News Follow us on Google

Breaking News: लंबे समय से भिवाड़ी के सौंदर्यीकरण की बाट जोह रहे लोगों के लिए खुशी की खबर है। औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य चौराहा भिवाड़ी मोड़ के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में हैं। क्यों कि भिवाडी में एंर्टी व एग्जिट के लिए भिवाड़ी मोड ही मुख्य चौराहा है। अब इस चौराहे का सौंदर्यीकरण सिंह द्वार के रूप में किया जाएगा। इसके सौंदर्यीकरण का टेंडर 5.40 करोड़ का है तथा इस सौंदर्यीकरण को एक साल में पूरा होगा

Advertisement

 

अलवर जिले का भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र राजस्थान का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र हैं यहां 4,600 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियां स्थापित हैंं। इतना नहीं नहीं राजस्व के मामले में भिवाड़ी राजस्थान सरकार को सबसे बड़ा योगदान देने वाला औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र के विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए भिवाड़ी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIDA) लगातार काम कर रही हैं । इसी के चलते अब ये निर्णय लिया गया है

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

चमकेगी लाइटे: बता दे कि बीडा की ओर से सजावटी लाइट लगेंगी और ट्रैफिक सिग्नल के लिए भी बेसिक सिस्टम लगाया जाएगा। अब इस चौराहे का सौंदर्यीकरण सिंह द्वार के रूप में किया जाएगा। काफी समय से उक्त चौराहे की दुर्दशा है। इसे अब सौंदर्यीकरण देकर लुभावने और आकर्षक रुप से तैयार किया जाएगा। भिवाड़ी मोड चौराहे के दो रास्ते हरियाणा और दो राजस्थान में आते हैं। इसलिए इसका सौंदर्यीकरण बहुत जरूरी है।  जहां से दिल्ली, हरियाणा के धारूहेड़ा व रेवाड़ी और एक सड़क सोहना-तावडू, एक सड़क राजस्थान सिंहद्वार अलवर को जोड़ती है.Breaking News

जल्द होगा टैंडर: पहली बार टेंडर करने पर एक ही फर्म ने भाग लिया। उक्त फर्म ने 12 प्रतिशत ऊपर टेंडर भरा, जिसकी वजह से टेंडर कैसिंल करना पड़ा। दूसरी बार में भी एक फर्म ने टेंडर में भाग लिया। तीसरी बार में दो फर्म ने भाग लिया। एक फर्म को 6.80 प्रतिशत ऊपर में काम दिया जाएगा। दूसरी एजेंसी ने इससे अधिक रेट डाले थे।Breaking News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

बढेगा रोजगार: भिवाड़ी में ज्यादा से उद्योग स्थापित किए जाएगी रोजगार बढ सके। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र को लेकर राजस्थान के मुख्य सचिव सुंधाश पंत ने भी भिवाड़ी के अधिकारियों को गुरुग्राम की तर्ज पर काउंटर मैग्नेट सिटी बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिए थे, ताकि भिवाड़ी में ज्यादा से ज्यादा से औद्योगिक निवेश हो सके और लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। क्योकि पिछले कई सालो से यहां पर कोई नया उद्योग स्थापित नहीं हो पाया है।

बीडा ने किया एस्टीमेट तैयार: बता दे कि दिल्ली-जयपुर हाईवे से आने वाले वाहन हों या फिर सोहना-पलवल हाईवे से गुजरने वाला यातायात हो, वह भिवाड़ी में प्रवेश करता है। अ इसके लिए बीडा ने एस्टीमेट तैयार किया है। भिवाड़ी मोड के सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से होती रही है। शहरवासियों ने भी कई बार यह मुद्दा उठाया है कि बाहर से आने वाले लोग भिवाड़ी मोड पर आते हैं। ऐसे में उनके सामने पहली नजर में शहर की छवि खूबसूरत दिखनी चाहिए।Breaking News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp