Breaking news: सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव देंगे आशीर्वाद

On: March 21, 2026 7:31 PM
Follow Us:

Breaking news: नाहटा फाउंडेशन (पंजी.) भिवाड़ी की ओर से शुक्रवार को अलवर बाइपास स्थित वेदांता फार्म में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 11 नवयुगल वैदिक विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना और समाज में एकता, समरसता व सामाजिक संस्कारों को बढ़ावा देना है।

समारोह की तैयारियों को लेकर वेदांता फार्म में निरीक्षण और बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्षद अमित नाहटा (जैन), वार्ड नंबर-2 की पार्षद रीति‍मा नाहटा सहित नाहटा फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मंच, पंडाल, भोजन व्यवस्था, अतिथि सत्कार, पार्किंग, सुरक्षा और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे कजेरिया ग्रीन सोसायटी से दूल्हों की घुड़चढ़ी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे वेदांता फार्म हाउस में बारात का स्वागत किया जाएगा। दोपहर एक बजे वरमाला कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि शाम चार बजे विदाई समारोह संपन्न किया जाएगा। आयोजन के दौरान सभी जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा।

सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों में ममता-आनंद, रजनी-चेतन, सोनिया-सन्नी, शिवानी-गुलाब सिंह, नेहा कुमारी-नरेंद्र शर्मा, सुहानी-धीरज, निम्मी-राजू, कोमल-आशीष जैन, भारती-रजनीश, सविता-मोहित और आंचल-हेमंत शामिल हैं। सभी जोड़ों के लिए आवश्यक गृहस्थी का सामान भी फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री संजय शर्मा तथा तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के उपस्थित रहने की संभावना है। नाहटा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now