Breaking news: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा प्रांगण में जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ किया।
जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत प्रांतीय अध्यक्ष श्री डॉ.आर बी यादव जी के मार्गदर्शन में जिला रेवाड़ी इकाई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें प्रमुख रूप से जिला सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा, भिवानी विभाग के संयोजक शेफ तरुण सिकरवाल, यश जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर समरसता प्रमुख राजेश ने अपने संयुक्त संबोधन में स्कूल के उपस्थित विद्यार्थियों को ग्राहक के रूप में जागृत किया
कहा कि हमें बाजार में सामान खरीदते वक्त बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए साथ ही हमें पैकिंग वाली वस्तुओं की गुणवत्ता,एमआरपी पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए इस अवसर पर धीरज शर्मा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित कर उपभोक्ताओं के अधिकारों, कर्तव्यों और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके हितों की रक्षा करना है। बाजार में खरीदारी करते समय दुकानदारों द्वारा की जाने वाली ठगी से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे:
1. बिल अवश्य लें: खरीदारी के बाद हमेशा पक्की रसीद (कैश मेमो) प्राप्त करें। यह किसी भी शिकायत के लिए सबूत का काम करती है।
2. एमआरपी पर ध्यान दें: उत्पाद पर लिखी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) से अधिक न दें।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
3. वजन और माप की जांच करें: सुनिश्चित करें कि तौलिए और माप सही हों। दुकानदारों द्वारा धोखाधड़ी रोकने के लिए मान्यता प्राप्त माप-तौल उपकरणों का उपयोग किया जाना चाहिए।
4. गुणवत्ता की जांच करें: उत्पाद की गुणवत्ता और पैकिंग की तारीख को ध्यानपूर्वक पढ़ें। एक्सपायरी डेट वाले सामान न खरीदें।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
5. ब्रांड और मानक चिह्न देखें: ISI, AGMARK, या अन्य मानक चिह्न देखकर ही उत्पाद खरीदें।
6. डिस्काउंट और ऑफर्स की वास्तविकता जांचें: छूट और ऑफर्स की सत्यता पर संदेह होने पर पूरी जानकारी लें।
इस तरह की सावधानियों से उपभोक्ता ठगी से बच सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।
इस अवसर पर विभाग संयोजक शेफ तरुण ने कहा कि जागरूकता फैलाना केवल कुछ लोगों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों ओर अध्यापकों से अपील की कि वे न केवल स्वयं उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक हों, बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
शेफ तरुण ने कहा कि, “हम सभी का दायित्व है कि अपने आसपास के लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के महत्व के बारे में जानकारी दें और अधिक से अधिक दक्ष और जागरूक व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ें। जब अधिक लोग जागरूक होंगे, तभी दुकानदारों और व्यापारियों द्वारा ग्राहकों का शोषण रोका जा सकेगा।”
इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेंद्र जी व अध्यापक रामौतार जी ओर सभी अध्यापक गण का सहयोग रहा जिससे संगठन को सबके समक्ष ग्राहक जागरूकता के बारे में जानकारी साझा करने का अवसर मिला।

