
Breaking News: हरियाणा शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। बता दे कि चयनित शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के साथ एक रजत पदक, एक प्रमाणपत्र, शाल के साथ संपूर्ण भावी सेवा के लिए महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम वेतन वृद्धियां भी मिलेंगी।Breaking News
जानिए क्या है योग्याता: आवेदन करने के लिए शिक्षक के पास कम से कम 15 वर्षों का नियमित शिक्षण अनुभव होना चाहिए। 20 वर्षों के नियमित शिक्षण अनुभव के साथ प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य जिनमें से सीडीसी प्रभार सहित हेड मास्टर या प्रिंसिपल के रूप में कम से कम पांच वर्ष की सेवा जरूरी है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन ऑनलाइन मोड में किए जाएंगे।
- संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरना होगा।
- समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए 11 जुलाई 2025 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ये नही कर सकते अप्लाई: बता दें कि इस पुरस्कार योजना में डीईओ, बीईओ, बीईईओ और एससीईआरटी व एसएसए के कर्मचारी और निदेशालय में कार्यरत कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। यानि ये आवेदन नहीं कर सकते है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
