Breaking News: हरियाणा के करनाल जिले जटपुरा के पास जंगलों के अंदर अवैध रूप से कथित बुचड़खाना चलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की लापरवाही के चलते गौरक्षको ने जमकर बवाल काटा तथा प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई
गोरक्षकों का आरोप है कि यहां गोवंश को काटकर उनका मांस आगे बेचा जा रहा है। जंगल क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोवंश के अवशेष पड़े मिले हैं। पहले भी कई बार पुलिस का बताया जा चुका है लेकिन इसको लेकर गंभीर नहीं है। जब गोरक्षको ने दोबारा ने प्रदशन किया तो पुलिस की नींद टूटी है।Breaking News
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
प्रदर्शन करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा, वहीं ग्रामीणों में भी रोष देखने को मिला। गोरक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर गोवंशों का वध बंद नहीं किया गया तो गोरक्षक आंदोलन करेंगे।Breaking News
यहां करीब 50 से 60 गोवंश पड़े हुए मिले हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से यहां गोवंश को काटा जा रहा है, जिसकी दुर्गंध गांव तक आती है। रात जटपुरा गांव के पास गोरक्षकों ने जंगल की ओर संदिग्ध गतिविधि देखी। प्रदर्शनकारी गोरक्षकों का कहना है कि जंगलों के अंदर बिना किसी अनुमति के बुचड़खाना चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

