Breaking News: हरियाणा के इस शहर में बनेगा हाईटेक बस स्टैंड, अनिल विज ने दी हरी झंडी

On: March 22, 2026 9:55 AM
Follow Us:

Breaking News: हरियाणा के सोनीपत वासियों के लिए बडी खुशी की खबर है। सीटी के बाहर करीब 9 एकड में हरियाणा रोडवेज का बस स्टेंड बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन जमीन की तलाश की जा रही है
अनिल विज ने बताया कि सोनिपत के सेक्टर 7 में 8.86 एकड़ भूमि की पहचान की गई है। वह फिलहाल उपयुक्त नही है।

क्योंकि भूमि में से 4.6 एकड़ तो ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आता है, और बाकी भूमि पर सेक्टर रोड भी गुजरता है। इसके अतिरिक्त, वहां उच्च-तनाव वाली विद्युत लाइनों (हाई-टेंशन वायर्स) का भी पास से गुजरना है। उन्होंने कहा कि केवल चार एकड़ भूमि पर जिला बस अड्डा बनाना संभव नहीं है, क्योंकि एक जिला बस अड्डे के लिए कम से कम 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है।

सोनिपत के विधायक से सहयोग की अपील

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनिपत के विधायक को बिना किसी विवाद और ग्रीन बेल्ट से मुक्त भूमि की पहचान करने में सरकार का सहयोग करना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि विधायक को अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भूमि का चयन करना होगा, ताकि जल्द से जल्द बस अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

वाणिज्यिक सुविधाओं के साथ बस अड्डा: मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नई बस अड्डा योजना में वाणिज्यिक सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि यात्रियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस बस अड्डे में बसों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं जैसे कि शौचालय, कैफे, पार्किंग, और वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

 

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now