गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breaking News: Delhi वालों के लिए खुशखबरी, शुरू होने वाली है सस्ती लग्जरी बस सर्विस – देखें कौन से शहर जुड़ेंगे

Written by: Best24News

Published:

दिल्ली सरकार अब यात्रियों को लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा का तोहफा देने जा रही है। जल्द ही दिल्ली से अयोध्या, कटरा और उदयपुर के लिए 50 नई एसी वोल्वो बसें चलाई…


Good news for Delhiites affordable luxury bus service is about to launch – see which cities will be connected
Good news for Delhiites affordable luxury bus service is about to launch – see which cities will be connected
Google News Follow us on Google

दिल्ली सरकार अब यात्रियों को लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा का तोहफा देने जा रही है। जल्द ही दिल्ली से अयोध्या, कटरा और उदयपुर के लिए 50 नई एसी वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को खासतौर पर मध्यम और लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है ताकि यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिल सके।

Advertisement

पहले चरण में सीमित बसें होंगी शुरू

अधिकारियों ने बताया कि इस नई बस सेवा का पहला चरण आने वाले महीनों में शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में बसों की संख्या सीमित होगी और धीरे-धीरे इसमें वृद्धि की जाएगी। अयोध्या के लिए बसें लखनऊ के रास्ते जाएंगी जबकि कटरा और उदयपुर के लिए भी निर्धारित मार्ग तय किए जा चुके हैं। ये रूट लगभग 650 से 680 किलोमीटर लंबे होंगे।

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनी चुनौती

लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक बस सेवाओं में सबसे बड़ी चुनौती चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल योजना ऐसी दूरी के भीतर बसें चलाने की है, जहां चार्जिंग और प्रबंधन आसानी से किया जा सके। इसी कारण शुरुआती चरण में इलेक्ट्रिक बसों को सीमित रेंज तक ही रखा जाएगा ताकि संचालन सुचारू रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

किराया होगा जेब के अनुकूल

दिल्ली सरकार का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सामर्थ्य इस परियोजना के केंद्र में है। हालांकि अभी किराये की सटीक जानकारी जारी नहीं हुई है लेकिन अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सरकारी बसों का किराया प्राइवेट बसों की तुलना में काफी कम होगा। इससे यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा दोनों का लाभ मिलेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp