गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breaking news: नई बीमा सखियों ने संभाला गांवों का कार्यभार, योजना को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Breaking news: रेवाड़ी जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अति महत्वाकांक्षी योजना "बीमा सखी योजना" के अंतर्गत नियुक्त नई बीमा सखियों ने अपने-अपने गांवों में कार्यभार संभाल लिया है।…


 

Advertisement

Breaking news: रेवाड़ी जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अति महत्वाकांक्षी योजना “बीमा सखी योजना” के अंतर्गत नियुक्त नई बीमा सखियों ने अपने-अपने गांवों में कार्यभार संभाल लिया है।

योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

एलआईसी रेवाड़ी के सीनियर ब्रांच मैनेजर श्री राजीव धीगड़ा ने डॉ. सतीश खोला को उनके कार्यालय में सम्मानित कर बीमा सखी योजना में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहना की।
रेवाड़ी जिला इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में अग्रणी रहा है और बीमा सखी रेवाड़ी कार्यक्रम को देश भर में कई मंचों पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम की निरंतर सफलता को देखते हुए, रेवाड़ी कार्यालय से श्री राजीव धींगड़ा एवं श्री राव नरेंद्र सिंह ने पीपीपी कोऑर्डिनेटर का आभार व्यक्त किया और भविष्य की योजनाओं के लिए आमंत्रित भी किया।
फिलहाल योजना के अंतर्गत नई भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिससे और अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मुकेश अहमदपुर, प्रीति अहमदपुर, अनूप कुमारी ढाणी शोभा, रजनी देवी रेवाड़ी, रितु बलवाड़ी, शिवानी गुप्ता मूल्यानवाड़ा, हिमांशी नया गांव, वंदना पहाड़ी, दीपा रेवाड़ी, संतोष रेवाड़ी ने काम शुरू किया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp