शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking News: धारूहेड़ा उपतहसील में 31 टोकन काटे, लेकिन नहीं हुई रजिस्ट्री, जानिए क्यों

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: धारूहेड़ा: कस्बे की उप तहसील में शुक्रवार को रजिस्ट्री के लिए 31 टोकन काटे गए। लेकिन शाम पांच बजे तक भी एक रजिस्ट्री नहीं की गई। आलम यहां तक लोग…


Breaking News: धारूहेड़ा: कस्बे की उप तहसील में शुक्रवार को रजिस्ट्री के लिए 31 टोकन काटे गए। लेकिन शाम पांच बजे तक भी एक रजिस्ट्री नहीं की गई। आलम यहां तक लोग दिनभर तहसील में बैठे रहे लेकिन कर्मचारियों ने कोई जबाव तक नहीं दिया।

Advertisement

बता दे कुछ दिन पहले मांगों को लेकर हरियाणा के पटवारी हड़ताल पर बैठे हुए थे जहां पटवारी की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई , लेकिन शुक्रवार से तहसीलदार हड़ताल पर चले गए है। बताया जा रहा है पूरे हरियाणा में शुक्रवार को ऐसा रहा है।Breaking News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उप तहसील में बुधवार व शुक्रवार को जमीन रजिस्ट्री होती है ऐसे में शुक्रवार को 31 टोकन काटे गए थे। सुबह से ही लोग रजिस्ट्री के लिए कार्यालय में बैठे रहे लेकिन तहसीलदार नहीं होने की लेकर किसी का भी काम नहीं हुआ।

नहीं लगाया नोटिस: सबसे अहम बात यह है कि किसी प्रकार का नोटिस भी नहीं लगाया गया कि तहसीलदार नहीं आएगा। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अगर इस तरह की कोई हड़ताल की जाती है तो नोटिस लगा देना चाहिए ताकि आम जनता परेशान नहीं हो। सबसे बडी बात यह है जब तहसीलदार नहीं आना था तो फिर टोकन काट कर जनता को क्यो परेशन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp