गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

BPL Card: घर में नहीं साइकिल, बना दिया टाटा गाडी का मालिक ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

BPL Card : बीपीएल कार्ड में कागजातों अपडेट को लेकर धडल्ले से फर्जीवाडा हो रहा है। यहां के वार्ड 7 की (Rewari news) प्रजापति कालोनी Dharuhera  के संदीप के पास साइकिल भी…


BPL Card : बीपीएल कार्ड में कागजातों अपडेट को लेकर धडल्ले से फर्जीवाडा हो रहा है। यहां के वार्ड 7 की (Rewari news) प्रजापति कालोनी Dharuhera  के संदीप के पास साइकिल भी नहीं है लेकिन बीपीएल की कागजो उसे टाटा गाडी का मालिक बना दिया है। जब वह अपने कार्ड की केवाईसी करवाने आए तो उसे इसका पता चला। फिलहाल उसका कार्ड भी कट गया है।

Advertisement

बता दे कि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड – यह कार्ड गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को जारी किया गया था। ए. वाई. (अन्नपूर्णा योजना) राशन कार्ड – यह कार्ड उन वृद्ध लोगों को दिया जाता है जो गरीब हैं और 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

हरियाणा में गरीब वर्ग के परिवारों के लिए राशन कार्ड योजना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें सस्ते और मुफ्त राशन उपलब्ध कराती है। इस योजना के तहत, राशन कार्ड धारक सरकारी राशन डिपो से अनाज, चीनी, तेल और अन्य आवश्यक वस्तुएं सस्ते दरों पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा, और वित्तीय सहायता पाने के लिए भी राशन कार्ड आवश्यक होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक के दिशा निर्देशानुसार 30 जून तक जिले के सभी बीपीएल व एएवाइ श्रेणी के कार्ड धारकों के प्रत्येक बीपीएल व एएवाइ राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई केवाइसी अपडेट का कार्य पूर्ण किया जाना है। संदीप प्रजापत मजूदरी करता है। जब शनिवार को केवाईसी करवाने पहुंचा तो उसका बीपीएल कार्ड कट चुका था। जब उसने कारण जाना तो उसके होश उड गए। कार्ड में उनके टाटा गाडी का मालिक दिखाया हुआ है।
…
कार्ड बनाने का कार्य आजकल क्रीड विभाग को दिया हुआ है। हमारे पास कोई अधिकार नहीं है संदीप के नाम एक गाडी दिखाई हुई है। फिलहाल विभाग की ओर से आनलाइर्न शिकयत दर्ज करवाई गई है। जैसे ही उसके रिकोर्ड से गाडी हटाई जाएगी उसका कार्ड शुरू हो जाएगा।
सतेंद्र, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग धारूहेड़ा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp