धारूहेड़ा में रक्तदान शिविर 2 अक्टूबर को

On: September 26, 2026 8:37 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा में रक्तदान शिविर 2 अक्टूबर को

धारूहेड़ा: बस स्टेंड धारूहेड़ा में राव शिवदीप मार्केट के पास जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था की ओर से 2 अक्टूबर को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान लगाया जाएगा। शिविर की तैयारियों का लेकर बैठक आयोजित की तथा सदस्यो को जिम्मेदारी सौपी गईं।

प्रधान गोविंद्र ने बताया कि शिविर के शुभारंभ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव धारूहेड़ा नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा की ओर से रिबन काटकर किया जाएगा। सस्था की ओर से हर साल इसी दिन रक्तदान शिविर लगाया जाता है।इस मौके पर उपप्रधान विकास, बलजीत, चक्शु शर्मा, जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

जनिए रक्तदान के फायदे

बता दे कि नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, जिससे खून का गाढ़ापन नियंत्रित होता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम होता है। रक्तदान से पहले आपके हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, पल्स और तापमान की मुफ्त जांच की जाती है, जिससे कई छुपी हुई स्वास्थ्य समस्याओं का समय रहते पता चल जाता है। रक्तदान के बाद बोन मैरो (अस्थिमज्जा) नए और तरोताजा रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाओं) का निर्माण करता है, जिससे शरीर की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। कोई भी व्यक्ति् साल में कम से कम दो बार रक्तदान कर सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now