गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Blackout in Haryana: हरियाणा में कल रात 15 मिनट का होगा ब्लैकआउट, जानिए क्यों इसकी जरूरत

Written by: Best24News

Published:

Blackout in Haryana: हरियाणा में एक बार फिर ब्लैक आउट होने जा रहा है। इसी को लेकर पूरे हरियाणा के कल रात 8 बजे से लेकर 8.15 बजे तक ब्लैकआउट होगा। पाक…


Blackout in Haryana: हरियाणा में एक बार फिर ब्लैक आउट होने जा रहा है। इसी को लेकर पूरे हरियाणा के कल रात 8 बजे से लेकर 8.15 बजे तक ब्लैकआउट होगा। पाक हमले के बाद पूरे देश में इस तरह की तैयारियों की जाती है।Blackout in Haryana

Advertisement

 

आतंक के खिलाफ भारत की तरफ से चल रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच Haryana  में एक बार फिर से ब्लैकआउट होगा। ब्लैकआउट के साथ Haryana  के कई जिलों की विभिन्न जगहों में मॉक ड्रिल भी की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रेवाडी डीसी दी सूचना’ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नागरिक सुरक्षा नियम 1968 की धारा 19 के तहत बृहस्पतिवार, 29 मई को सायं 5 बजे से द्वितीय नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत ‘ऑपरेशन शील्ड’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

‘ऑपरेशन शील्ड’ होगा कल: हरियाणा सरकार की ओर से भी 29 मई को शाम 5 बजे से पूरे राज्य में ‘ऑपरेशन शील्ड’ नाम से सिविल डिफेंस एक्सरसाइज कराने का निर्णय लिया है। यह सिविल डिफेंस एक्सरसाइज हरियाणा प्रदेश के जिला रेवाड़ी सहित अन्य जिलों में एक साथ होगी, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में तैयारी और रिस्पॉन्स को बेहतर बनाना है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

डीसी मीणा ने सम्बंधित अधिकारी से बातचीत करते हुए बताया कि गृह मंत्रालय व हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ‘ऑपरेशन शील्ड’ के दौरान आपातकालीन और महत्वपूर्ण सेवाओं को छोडक़र महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्रों (वीए) और महत्वपूर्ण बिंदुओं (वीपी) से सटे क्षेत्रों में रात 8 बजे से लेकर 8.15 बजे तक ब्लैकआउट का अभ्यास भी किया जाएर्गा

जिसमें जिलावासी स्वेच्छा से ब्लैक आउट अभ्यास में भागीदार बनेंगे। साथ ही ‘ऑपरेशन शील्ड’ के दौरान सायरन की सक्रियता की जांच सहित अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि देशभर में आपात स्थिति में तैयारी और रेस्पॉन्स को परखने के लिए गत 7 मई को प्रथम मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।
———

जानिए क्या होता है ब्लैक आउट है?

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

बता दे कि ब्लैकआउट एक सिक्योरिटी प्रोसेस है। जब दुश्मन देश से हवाई हमला या ड्रोन अटैक का खतरा होता है, तब शहर की बिजली, स्ट्रीट लाइट्स, घर की लाइट और यहां तक कि वाहनों की लाइटें भी बंद कर दी जाती हैं। संवेदनशील एरिया में पूरी तरह से अंधेरा किया जाता है।

 

इसका मकसद होता है कि रात के अंधेरे में आसमान में उड़ रहे दुश्मन के विमान या ड्रोन को कोई रोशनी या निशान नजर न आए, जिससे वह बमबारी या हमला न कर सके।Blackout in Haryana

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp