रेवाड़ी(Best24News) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला में विभिन्न स्थानों पर सेवा सेतु अभियान कैंप आयोजित किए जाएंगे।
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों, ग्रामों तथा नगर निकाय क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश भर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद नागरिकों और विशेषकर युवा शक्ति को सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपना योगदान दे सकता है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता, जल संरक्षण तथा सामाजिक सेवा जैसे कार्यों के माध्यम से सेवा भावना को व्यवहार में उतारने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमदान के माध्यम से सामूहिक स्वच्छता एवं जनहित के कार्य किए जाएंगे। युवाओं एवं नागरिकों द्वारा स्वयं आगे बढ़कर श्रमदान करना सामुदायिक सहभागिता, जिम्मेदारी और स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करेगा।
जानिए रेवाड़ी में कब और कहां लगेंगे शिविर
- 25 सितंबर को ग्राम सचिवालय कंवाली
- 26 सितंबर को महिला मंडल भवन सीहा
- 27 सितंबर को ग्राम सचिवालय गुड़ियानी
- 28 सितंबर को ग्राम सचिवालय कमालपुर
- 29 सितंबर को बैंक के नजदीक धर्मशाला गांव भाड़ावास
- 30 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय नाहड़
- 1 अक्तूबर को नगर परिषद कार्यालय रेवाड़ी
- 1 अक्टूबर बीडीपीओ कार्यालय रेवाड़ी
- 2 अक्तूबर को नगर परिषद कार्यालय रेवाड़ी
- 3 अक्तूबर ग्राम सचिवालय बोलनी
- 5 अक्तूबर को ग्राम सचिवालय नंदरामपुर बास
- 6 अक्तूबर बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना
- 7 अक्तूबर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंगली पारसापुर
- 8 अक्तूबर को ग्राम सचिवालय सूठानी
- 9 अक्तूबर नगर पालिका कार्यालय बावल
- 10 अक्तूबर खेल स्टेडियम रोहड़ाई
- 12 अक्तूबर एसडीएम कार्यालय कोसली
- 13 अक्तूबर एससी चैपाल बेरली कलां
- 14 अक्तूबर को बीसी चैपाल पुन्सिका
- 15 अक्तूबर सामुदायिक केंद्र सेक्टर-6 धारूहेड़ा













