HomeHaryana NewsDelhi Mumbai Expressway पर खुलेआम संबंध बनाने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार, अश्लील...

Delhi Mumbai Expressway पर खुलेआम संबंध बनाने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार, अश्लील वीडियो हुई थी वायरल

Delhi Mumbai Expressway पर लड़की से खुलेआम संबंध बनाने वाले बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से वह फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी नेता को घटनास्थल पर ले जाकर मामले की पुष्टि की।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जिला पंचायत सदस्य के पति और भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला मित्र के साथ खुलेआम संबंध बनाने उनका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से वह फरार चल रहे थे।

आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 23 मई की रात आरोपी मनोहर धाकड़ के गांव में उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रही कार (MP 14 CC 4782) को जब्त कर लिया था।

मंदसौर जिले की भानपुरा पुलिस ने भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को रविवार को गिरफ्तार किया। धाकड़ का एक महिला के साथ एक्सप्रेस-वे पर संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। Delhi Mumbai Expressway

13 मई की बताई जा रही घटना

बताया जा रहा है कि घटना 13 मई की रात 8 बजे के करीब की है। एक्सप्रेस-वे के हाई सिक्योरिटी कैमरों में यह घटना कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में मनोहर धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल महिला की पहचान के लिए जांच जारी है। मनोहर धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिले के वार्ड नंबर 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments