शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana crime: दो करोड में ठगी के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार

Written by: Best24News

Published:

Haryana crime: अंबाला कैंट में 1 करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी के मामले में रेलवे पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अंबाला जीआरपी और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक…


दो करोड में ठगी के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार
दो करोड में ठगी के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

Haryana crime: अंबाला कैंट में 1 करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी के मामले में रेलवे पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अंबाला जीआरपी और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला भाजपा का पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल भी शामिल है। पुलिस जब आरोपियों के ठिकाने पर पहुंची तो आलीशान कोठी और लग्जरी गाड़ियों को देखकर हैरान रह गई।

Advertisement

1 करोड़ 90 लाख रुपये ठगी: यह मामला पंजाब निवासी जोशी नामक व्यक्ति की शिकायत से सामने आया था। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने रुपये डबल करने और कर्ज की रकम पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उससे 1 करोड़ 90 लाख रुपये ठग लिए। शुरुआत में नकली तरीके से रकम को दोगुना दिखाकर भरोसा जीत लिया गया, लेकिन बाद में पूरी राशि हड़प ली गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने अंबाला कैंट जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

विशेष टीम गठित की गई: बता दे कि एसपी नितिका गहलोत के निर्देश पर जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और इनपुट के आधार पर मंगलवार रात अंबाला जीआरपी और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव में छापेमारी की। यहां से मुख्य आरोपी पंकज कुमार लाल के साथ उसके दो सहयोगी कौशल और रजनीश को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि कौशल और रजनीश लोगों को झांसे में लेने का काम करते थे, जबकि पंकज पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम पहले भी नकली नोट डबलिंग रैकेट से जुड़ चुका है। जाली नोटों के जरिए रुपये दोगुना करने के नाम पर की गई कई ठगी और लूट की घटनाओं में उसका नाम सामने आया है। फिलहाल तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अंबाला लाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े कई अन्य मामलों और आरोपियों का भी खुलासा हो सकता है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख रुपये नकद, करीब 30 लाख रुपये के सोने के जेवर और एक लग्जरी इनोवा कार बरामद की है। इसके अलावा आरोपी के निर्माणाधीन भव्य मकान और अन्य कीमती सामान भी पुलिस के संज्ञान में आए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि पंकज कुमार लाल ‘रेल नीर’ की सप्लाई और रिक्शा एजेंसी का संचालन करता था और ठगी के पैसों से करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी की गई।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम पहले भी नकली नोट डबलिंग रैकेट से जुड़ चुका है। जाली नोटों के जरिए रुपये दोगुना करने के नाम पर की गई कई ठगी और लूट की घटनाओं में उसका नाम सामने आया है। फिलहाल तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अंबाला लाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े कई अन्य मामलों और आरोपियों का भी खुलासा हो सकता है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp