कनीना में बाइकर्स का आंतक: बस ड्राइवर पर फैंके पत्थर, टायरों की हवा निकलने का प्रयास

On: September 19, 2026 7:19 AM
Follow Us:
CRIME NEWS
क्राइम न्यूज़

कनीना: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के कनीना में एक बडा मामला सामने आया हे। हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस के ड्राइवर ने दो युवकों पर रास्ता रोककर पथराव करने, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है आरोपी बस के टायरों की हवा निकालने के प्रयास में थे।

जानिए क्या था विवाद: बता दे कि 18 सितंबर को वह निर्धारित समय के अनुसार, अपनी बस लेकर कनीना बस स्टैंड से रवाना हुआ था। शिकायत के अनुसार बस का निर्धारित समय 9:49 से 9:57 बजे तक था। करीब 9:57 बजे वह बस लेकर बस स्टैंड से निकला, लेकिन मुख्य गेट पर जाम होने के कारण बस करीब 9:58 बजे गेट से बाहर निकल सकी।

बस के आगे लगाई बाइक: बस ड्राइवर के अनुसार, बस को कनीना से रेवाड़ी होते हुए जयपुर जाना था। बस स्टैंड से निकलकर जब वह रेवाड़ी मोड़ के पास पहुंची तो गांव सिहा निवासी देवेंद्र और चेलावास निवासी कालिया ने कथित तौर पर अपनी बाइक बस के आगे लगा दी। बस के रूकते ही दोनों युवक बाइक से आए और पत्थर फेंकने लगे। इतना ही उनका विरोध करने पर ड्राइवर को गाली गलोज करने लगे।

ड्राइवर ने थाना शहर कनीना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरूगढ़ (गामड़ी) निवासी मनदीप कुमार ने बताया कि वह हरियाणा राज्य परिवहन में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है।

 

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now