गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Bihar Election 2025: पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, उमड़ी जनसैलाब ने किया जोरदार स्वागत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bihar Election 2025:  बिहार में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी पटना में रोड शो कर राजनीतिक गर्मी और बढ़ा दी। आरा और नवादा में चुनावी सभाओं…


Bihar Election 2025:  बिहार में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी पटना में रोड शो कर राजनीतिक गर्मी और बढ़ा दी। आरा और नवादा में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी सीधे पटना पहुंचे, जहां दिनकर गोलंबर से उनका रोड शो प्रारंभ हुआ। उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और फिर भाजपा के समर्थन में रोड शो की शुरुआत की।Bihar Election 2025

Advertisement

 

इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने जनता का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाया और भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ थामे आगे बढ़ते रहे। पूरा पटना उनके स्वागत में भगवा रंग में रंगा नजर आया। सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जो मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए उनका स्वागत कर रहे थे।Bihar Election 2025

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पीएम मोदी का यह रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर गांधी मैदान के समीप उद्योग भवन तक पहुंचा। इस दौरान उनका काफिला नाला रोड, ठाकुरबाड़ी, बारी पथ और बाकरगंज जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरा।Bihar Election 2025

जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल वर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने पटना की 14 विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा और जनता से विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने की अपील की।Bihar Election 2025

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp