रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana Metro को लेकर आया बड़ा अपडेट, हरियाणा में जमीन का सर्वे हुआ शुरू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sonipat Metro Update: दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो विस्तार होगा। इसके लिए दिल्ली रिठाला से होते हुए नरेला-नाथूपुर तक मेट्रो लाइन को आगे बढ़ाया जाएगा, सोनीपत के सेक्टर-7 तक आएगा। इस प्रोजेक्ट…


Sonipat Metro Update: दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो विस्तार होगा। इसके लिए दिल्ली रिठाला से होते हुए नरेला-नाथूपुर तक मेट्रो लाइन को आगे बढ़ाया जाएगा, सोनीपत के सेक्टर-7 तक आएगा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।Haryana Metro 

 

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

हरियाणा के लोगो को अब एक ओर तोहफा मिलने वाला है। दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो विस्तार की परियोजना अब सिरे चढने वाला है। बता दे कि रिठाला से वाया नरेला-नाथूपुर तक लाई जा रही मेट्रो लाइन का विस्तार को सोनीपत के सेक्टर-7 तक करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए जमीन का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। Sonipat Metro Update

लाइन का काम शुरू करने से पहले सोनीपत मेट्रो के लिए जमीन का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, लोगों ने मांग है कि इसका मेट्रो का विस्तार सोनीपत शहर तक किया जाए। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। फिलहाल, मेट्रो के लिए जमीन की पहचान और सर्वे का कार्य शुरू हो गया है।Sonipat Metro Update

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

 

इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी की डीपीआर तैयार की जाएगी। जिसे फाइनल मंजूरी के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को भेजा जाएगा। Haryana Metro

अधिकारियों का कहना है कि अगर ये सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हो जाएंगी, तो मेट्रो निर्माण का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दरअसल, दिल्ली के रिठाला-नरेला-नाथूपुर मेट्रो प्रोजेक्ट पर करीब 6,230 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जिसमें से करीब 5,685.22 करोड़ रुपये दिल्ली में खर्च होंगे। जबकि, 545.77 करोड़ रुपये हरियाणा में खर्च किए जाएंगे।

योजना के तहत पहले मेट्रो को सोनीपत के नाथूपुर तक लाने की प्लानिंग थी, लेकिन, अब इसका विस्तार सेक्टर-सात तक करने का प्रस्ताव है, ताकि शहर के ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो की सुविधाओं का लाभ उठा सके।

 

क्या बोले डीसी

सोनीपत के डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मेट्रो लाइन के सोनीपत आने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। मेट्रो लाइन के सेक्टर-7 तक विस्तार को लेकर एक प्रस्ताव हरियाणा सरकार की ओर से केंद्र की सरकार को भेजा गया है, इसे मंजूरी मिली तो यह सोनीपत जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।Haryana Metro

 

 

जानें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

दिल्ली के रिठाला से सोनीपत के नाथूपुर का मेट्रो कारिडोर 27.310 किलोमीटर लंबा है।
-इस पर 22 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन होगा। जबकि, 21 एलिवेटटेड स्टेशन प्रस्तावित किए गए है।
-सोनीपत में मेट्रो रूटो 05 किलोमीटर की बढ़ने की उम्मीद है।
इस प्रोजेक्ट में 02 स्टेशन सोनीपत के कुंडली और नाथूपुर में प्रस्तावित है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp