RBI: 20 रूपए को लेकर बड़ी अपडेट ! पुराने नोट को बदलने की तैयारी में सरकार

On: March 21, 2026 11:58 PM
Follow Us:
SUCCESS STORY NEWS 11

RBI Rs 20 Note update: अगर आप भी अपने घर या जेब में 20 रुपये के नोट संभाल कर रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब इस मूल्य वर्ग के नोटों में बदलाव करने जा रहा है और इसके तहत नए 20 रुपये के नोट जारी किए जाएंगे. यह प्रक्रिया धीरे-धीरे लागू होगी. ताकि पुराने नोटों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा सके.

RBI जारी करेगा 20 रुपये का नया नोट
RBI ने घोषणा की है कि वह महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत 20 रुपये के नोट का नया संस्करण जारी करेगा। जिस पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे. हालांकि डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे. जिससे जनता को कोई असुविधा न हो.

20 के नए नोट में क्या होगा बदलाव?
नए 20 रुपये के नोट में मुख्य बदलाव सिर्फ गवर्नर के हस्ताक्षर का होगा.

नोट का रंग पहले की तरह ग्रीनिश येलो रहेगा.
पीछे की ओर एलोरा की गुफाओं की तस्वीर होगी, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगी.
आकार भी वही रहेगा – 63 मिमी x 129 मिमी.

पुराने 20 रुपये के नोट अभी भी चलेंगे
RBI ने स्पष्ट किया है कि पुराने 20 रुपये के नोट अभी भी वैध रहेंगे. इन नोटों को बदलवाने की जरूरत नहीं है और इनका लेन-देन में उपयोग पूरी तरह मान्य रहेगा. यह बदलाव केवल मुद्रा के प्रशासनिक अपडेट के लिए किया जा रहा है.

नए नोटों में होंगी ये सुरक्षा विशेषताएं
नए नोटों में भी पहले जैसे ही सुरक्षा फीचर्स रहेंगे:

माइक्रो लेटरिंग
जल चिह्न (Watermark)
सुरक्षा थ्रेड (Security Thread)
महात्मा गांधी की तस्वीर और रिजर्व बैंक का प्रतीक
आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं
यह बदलाव पूरी तरह प्रक्रियात्मक और सुरक्षा के लिहाज से सामान्य अपडेट है. आम लोगों को न तो कोई नुकसान होगा और न ही नोट बदलने की हड़बड़ी करने की जरूरत है. पहले जारी किए गए सभी 20 रुपये के नोट वैध मुद्रा की तरह चलते रहेंगे.

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर