Breaking News: हरियाणा में चेयरमैन व मेयर पद के आरक्षण को लेकर बडा अपडेट आया है। हरियाणा के रेवाडी, धारूहेडा, उकलाना, सांपला के चेयरमैन , पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में मेयर पद आरक्षित होंगे या कोई भी जनरल उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेगा, इस पर फैसला आज होना था। विभाग की ओर से मीटिंग कैंसिल किए जाने के कारण यह अब टल गया है।
बता दे कि जनवरी 2026 में छह नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बता दे कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत तीनों ही निगमों में मेयर का चुनाव सीधे तौर पर आम वोटर द्वारा वोट डाल कर किया जाना है।
बैठक हुई कैसिल: बता दे कि 1 दिसंबर को चेयरमेन व मेयर पद के आरक्षण को लेकर पंंचकूला में डा होना था। इसी लेकर शहरी स्थानीय निकाय की ओर से आज मीटिंग रखी गई थी। लेकिन रविवार शाम को विभाग महानिदेशक के तबादले के बाद मीटिंग कैंसिल कर दी गई है।Breaking News
ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली
पंचकूला में होगा ड्रॉ, पूरी प्रक्रिया होगी वीडियोग्राफ
बता दे कि आरक्षण प्रक्रिया पंचकूला स्थित स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय में आयोजित होनी थी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी । ड्रॉ में तीनों नगर निगमों के आयुक्त, संबंधित जिलों के उपायुक्त (डीसी) या उनके प्रतिनिधियों को बुलाया गय था। लेकिन फिलहाल ड्रॉ की अगली तारीख तय नहीं की गई है।Breaking News
इनका भी होना था ड्रा: बत दे कि नगर निगमों के साथ-साथ प्रदेश की तीन नगरपालिकाओं उकलाना, सांपला और धारूहेड़ा और नगर परिषद रेवाड़ी के चेयरमैन के पदों के आरक्षण को लेकर भी 1 दिसंबर को फैसला होना था। इसके लिए महानिदेशक, संबंधित उपायुक्तों और उनके प्रतिनिधियों की संयुक्त समिति की बैठक अब टल गई है।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी
