Haryana News: हरियाणा में शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! प्राइवेट स्कूलों पर किया ये बड़ा काम

On: June 8, 2026 5:54 PM
Follow Us:
BREAKING NEWS

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 1,680 गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) पोर्टल को बंद कर दिया है। सरकार ने उन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिन्होंने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत खाली सीटों की जानकारी नहीं दी है। साथ ही इन स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया भी रोक दी गई है।Haryana News

इस समय इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लिविंग सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। ताकि छात्र दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला ले सकें। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई प्रदेश के करीब 10,744 निजी स्कूलों की जांच के दौरान की है।Haryana News

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग बहुत जल्द 1680 स्कूलों को मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) पोर्टल से पूरी तरह हटा देगा। शिक्षा विभाग आरटीई के तहत प्रदेश के निजी स्कूलों में पात्र बच्चों का दाखिला कराना चाहता है। जिसके लिए 10744 निजी स्कूलों से खाली सीटों की जानकारी मांगी गई थी।Haryana News

साथ ही इन स्कूलों से मान्यता को लेकर दस्तावेज भी मांगे गए थे। इनमें से 9064 स्कूलों ने जानकारी उपलब्ध करा दी है। अब विभाग इनके मान्यता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन करा रहा है। अभी तक सिर्फ 6905 स्कूलों का ही सत्यापन कार्य पूरा हो पाया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now