गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Annual Fastag Pass: हरियाणा के वाहन चालकों को बड़ा झटका, इन 2 जिलों में काम नहीं करेगा Annual Fastag Pass, जानें वजह?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Annual Fastag Pass: भारत में 15 अगस्त 2025 से देश में एनुअल फास्टैग पास (Annual Fastag Pass) का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। इस नए पास से वाहन चालक एक साल तक फास्टैग…


Big shock to Haryana drivers Annual Fastag Pass will not work in these 2 districts know the reason
Big shock to Haryana drivers Annual Fastag Pass will not work in these 2 districts know the reason
Google News Follow us on Google

Annual Fastag Pass: भारत में 15 अगस्त 2025 से देश में एनुअल फास्टैग पास (Annual Fastag Pass) का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। इस नए पास से वाहन चालक एक साल तक फास्टैग की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे और उन्हें अपना फास्टैग बार-बार रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह है कि यह पास केवल NHAI के टोल पर ही चलेगा। राज्य के सभी टोल पर इसकी सुविधा नहीं मिल सकेगी। वहीं हरियाणा के दो एनसीआर शहर, जो फरीदाबाद और गुरुग्राम में है। दोनों के बीच के रास्ते पर यह पास मान्य नहीं होगा।

Advertisement

ये है बड़ी वजह?

दरअसल, फरीदाबाद और गुरुग्राम को कनेक्ट करने वाली फोरलेन सड़क, जो राजधानी दिल्ली से भी जुड़ी है। उस पर बंधवाड़ी टोल प्लाजा बना हुआ है। इस टोल प्लाजा पर एनुअल फास्टैग पास मान्य नहीं होगा। इसका कारण यह है कि यह सड़क नेशनल हाइवे, एक्सप्रेस वे या फिर NHAI के अंतर्गत नहीं आती है। यह फोरलेन सड़क हरियाणा सरकार के अधीन आती है। इसलिए, इस टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की व्यवस्था भी हरियाणा सरकार की ही है। जिसके चलते इस पर Annual Fastag Pass पास मान्य नहीं होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नीतिन गड़करी का ऐलान

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और  राजमार्ग मंत्री नीतिन गड़करी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2025 से एनुअल फास्टैग पास देश के सभी नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर लागू कर दिया जाएगा। इस Annual Fastag Pass पास से 200 ट्रिप्स फ्री होगी। यह पास एक साल तक मान्य रहेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp