बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा की डायरी में पाकिस्तान पर बड़ा खुलासा, लिखी हुई थी ये बातें

Written by: Best24News

Published:

Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा के घर से मिली डायरी में लिखे संस्मरण और मन की बातों से पता चलता है कि वह किसी भी जगह जाने से पहले पूरा होमवर्क करती थी।…


Haryana 2025 05 21T170805.334
Haryana 2025 05 21T170805.334
Google News Follow us on Google

Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा के घर से मिली डायरी में लिखे संस्मरण और मन की बातों से पता चलता है कि वह किसी भी जगह जाने से पहले पूरा होमवर्क करती थी।

Advertisement

देश-विदेश से संबंधित सभी तरह की जानकारी अपनी डायरी में नोट करके रखती थी। इस डायरी के करीब 10 पन्नों पर इसी तरह के नोट्स बनाए गए हैं। तीन पेजों पर पाकिस्तान यात्रा का जिक्र है। आठ पेजों पर अंग्रेजी में लिखा है, जबकि पाकिस्तान के बारे में तीनों पेज पर हिंदी में लिखा है।

साल 2012 के कैलेंडर को दर्शाती इस डायरी के पीले रंग के पन्नों पर ज्योति ने मन की भावनाएं भी उकेरी हैं। यात्रा के दौरान जो सूचनाएं जुटाईं, यात्रा पर जाने से लेकर आने तक, जो भी अनुभव रहे, उन्हें इस डायरी में साझा किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

महाभारत, रामायण, ब्राह्मण, क्षत्रिय, ईसवीं, रजिया सुल्तान, कुतुबमीनार जैसे शब्द हैं। वहीं विदेशों के बारे में ऐसी जानकारी है, जिसमें तकनीकी शब्द प्रयोग किए गए हैं। कुछ पन्नों पर यात्रा खर्च का भी जिक्र है।

हम सब एक ही धरती, एक ही मिट्टी के हैं…

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ज्योति ने पाकिस्तान को लेकर लिखा है… पाकिस्तान से 10 दिन का सफर तय करके आज आ गई हूं अपने देश इंडिया/भारत। इस दौरान पाकिस्तान की आवाम से काफी महोब्बत मिली। हमारे सबस्क्राइबर, फ्रेंडस भी हमसे मिलने आए। लाहौर घूमने के लिए मिला दो दिन का वक्त काफी कम था।

सरहदों की दूरियां पता नहीं कब तक बरकरार रहेंगी पर दिलों में जो गिले शिकवे हैं वो मिट जाएं। हम सब एक ही धरती, एक ही मिट्टी के हैं। अगर ऐसा कुछ हो जिसको वीडियो में शेयर न किया हो तो आप बेझिझक कमेंट में पूछ सकते हैं। अब दीजिए इजाजत पाकिस्तान की सरहद यहीं तक थी।

बंटवारे का दर्द भी किया है उजागर

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

ज्योति ने लिखा, रिक्वेस्ट है कि पाकिस्तान गवर्नमेंट इंडियंस के लिए और भी गुरुद्वारे और मंदिरों के रास्ते खोले, सहूलियत पैदा करे कि हिंदू लोग भी वहां विजिट कर पाएं। वहां के मंदिरों को भी प्रोटेक्ट करें और अपनी फैमिली जो 1947 के समय बिछड़ गई थी उनसे मिल पाएं। पाकिस्तान की बस के बारे में जितना कहो उतना कम। क्रेजी एंड कलरफुल।

ज्ञात हो कि ज्योति मल्होत्रा का परिवार भारत-पाक बंटवारे में पाकिस्तान से संयुक्त पंजाब के फरीदकोट में आकर बसा था। यहां पांच महीने किराए के मकान में रहने के बाद परिवार हिसार आ गया था। ज्योति के दादा और ताऊ-चाचा हिसार में भी दो जगह किराए पर रहे। कुछ साल पहले न्यू अग्रसेन कॉलोनी में ज्योति के पिता ने 55 गज का घर बनाया था।

मोबाइल, लैपटॉप खंगाल रही

ज्योति के लैपटॉप, मोबाइल को जांच के लिए करनाल के मधुबन भेजा गया है। एफएसएल की टीम इनका डाटा खंगाल रही है। हिसार पुलिस को एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट से कई राज खुलने की संभावना है। पुलिस ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरकीरत को तो छोड़ दिया, लेकिन उसके मोबाइल की जांच की जा रही है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp