मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Ration Card e-KYC : मुफ्त राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, सिर्फ इन्ही लोगों को मिलेगा राशन

Written by: Best24News

Published:

 Ration Card e-KYC: यदि आप भी सरकारी राशन दुकान से मुफ्त या सब्सिडी वाला अनाज लेते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. मध्य प्रदेश सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी…


 Ration Card e-KYC: यदि आप भी सरकारी राशन दुकान से मुफ्त या सब्सिडी वाला अनाज लेते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. मध्य प्रदेश सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है, और जो लाभार्थी तय समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे. उनका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है. अब लाभार्थियों को सिर्फ 10 दिन का समय और दिया गया है.Ration Card e-KYC

Advertisement

भोपाल में 2 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने नहीं करवाई e-KYC

राज्य सरकार द्वारा 12 अप्रैल से चलाए जा रहे अभियान के तहत अभी भी भोपाल जिले में 2.18 लाख से ज्यादा लोगों ने e-KYC नहीं कराई है. यदि तय समय में ये लोग प्रक्रिया पूरी नहीं करते, तो उन्हें राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है. पहले अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी. जिसे अब कुछ और दिनों के लिए बढ़ाया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

चार महीने से राशन न लेने वालों के नाम हटेंगे
खाद्य विभाग ने साफ किया है कि जो लाभार्थी पिछले चार महीने से राशन नहीं ले रहे, उनका नाम भी राशन पोर्टल से हटाया जाएगा. साथ ही मृत व्यक्तियों, शादी के बाद स्थानांतरित महिलाओं और स्थायी रूप से पलायन कर चुके लोगों को भी सूची से बाहर किया जाएगा ताकि फर्जीवाड़ा पर रोक लगाई जा सके.

फेस रीडिंग से भी होगी KYC

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जिन बुजुर्गों या बच्चों की फिंगरप्रिंट से KYC नहीं हो पा रही. उनके लिए फेस रीडिंग तकनीक से e-KYC की सुविधा दी गई है. इस प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए Mera e-KYC ऐप भी उपलब्ध कराया गया है. जिससे आप घर बैठे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. Ration Card e-KYC

कैसे करें e-KYC? जानिए आसान तरीका
Mera e-KYC ऐप से आप आसानी से e-KYC कर सकते हैं. प्रक्रिया इस प्रकार है:

Mera e-KYC ऐप डाउनलोड करें.
आधार नंबर और लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
OTP डालकर आधार सत्यापन करें.
मांगी गई जानकारियां भरें और फेस रीडिंग या फिंगरप्रिंट से सत्यापन करें.
प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुष्टि संदेश प्राप्त होगा.
ऐप लिंक: https://qt.ltd/FOODMP/JyITbt

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp