मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana:  हरियाणा में दिव्यांगों के लिए बड़ी खबर ! सप्ताह में 5 दिन बनवा सकेंगे दिव्यांग सर्टिफिकेट

Written by: Best24News

Published:

Haryana :  स्वास्थ्य विभाग भिवानी की ओर से दिव्यांगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विभाग के आदेश हैं कि अब सोमवार से शुक्रवार तक दिव्यांगजन अपना सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे।…


Haryana 2025 05 18T201207.399
Haryana 2025 05 18T201207.399
Google News Follow us on Google

Haryana :  स्वास्थ्य विभाग भिवानी की ओर से दिव्यांगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विभाग के आदेश हैं कि अब सोमवार से शुक्रवार तक दिव्यांगजन अपना सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे। इतना ही नहीं बल्कि ब्लॉक स्तर पर भी कैंप लगाकर उनको यह सुविधा दी जाएगी। जिसके लिए पार्टिकुलर डॉक्टर की तैनाती भी की गई है। यह भी बताते चलें कि इससे पहले केवल बुधवार को ही दिव्यांगजनों के लिए यह सुविधा उपलब्ध थी।

Advertisement

इस बारे में सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि यह सुविधा अब ब्लॉक स्तर पर भी कैम्प के जरिए दी जाएगी। यह सुविधा ब्लॉक बवानीखेड़ा, तोशाम सिवानी ,लोहारू और भिवानी के गांव मानहेरू को मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिक अस्पताल में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक दिव्यांग प्रमाण पत्र कैंप बोर्ड भी बनाए गए हैं, इस दिव्यांग कैंप बोर्ड में किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं रहेगी।Haryana 

उन्होंने बताया कि दिव्यांग बोर्ड की यूडीआईडी की पेंडेंसी 2 हज़ार से ऊपर हो गई थी। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी के कारण पूरे डॉक्टर नहीं आ रहे थे। इस समस्या को देखते हुए जिले के नागरिक अस्पताल में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक दीव्यांग प्रमाण कैंप बोर्ड बनाए गए हैं और कैम्प में संबंधित डॉक्टर को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कैंप बोर्ड में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी ,अगर किसी तरह की खामी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि 20 मई को ब्लॉक तोशाम में 27 मई को पीएचसी बहल में तथा 2 जून को बवानी खेड़ा, 9 जून को लोहारू में, 17 जून को सिवानी और 23 जून को मानहेरू में ये कैम्प हर सप्ताह मंगलवार के दिन लगाए जाएंगे। वहां हर प्रकार की सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि सम्बंधित क्षेत्र के दिव्यांगजन वहां अपना सर्टिफिकेट बनवाएं , इधर-उधर चक्कर काटकर परेशान ना हो।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp