गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

हरियाणा में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब खुद कर सकेंगे EKYC

Written by: सुनील चौहान

Published:

केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया 2.0 के साथ कदम से कदम मिलाते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रकों को  'KYC मोबाइल ऐप' के बारे में जागरूकता लाने के निर्देश दिए…


Big news for ration card holders in Haryana now you can do EKYC yourself
Big news for ration card holders in Haryana now you can do EKYC yourself
Google News Follow us on Google

केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया 2.0 के साथ कदम से कदम मिलाते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रकों को  ‘KYC मोबाइल ऐप’ के बारे में जागरूकता लाने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों के लिए ‘KYC मोबाइल ऐप’ प्रयोग में लाने को प्रोत्साहित करने के निर्देश जारी किये गए हैं।

Advertisement

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लाभार्थियों को अब उचित मूल्य दुकान (Fair Price Shop) पर जाकर  e KYC प्रमाणीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं हैं। हालांकि अब भी यह संभव हो सकेगा लेकिन डिजिटल प्लेटफार्म पर eKYC करवाना अधिक सुगम है।

घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे eKYC

राज्य में अब तक बायोमेट्रिक के माध्यम से  e – KYC की सुविधा उपलब्ध है। अब लाभार्थी घर बैठे मोबाइल पर अपना eKYC प्रमाणीकरण कर सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने बताया कि विभाग द्वारा आज प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रकों  में निर्देश जारी किये गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

OTP से होगा प्रमाणीकरण 

श्री नागर ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को e KYC मोबाइल एप्लीकेशन ‘मेरा  e – KYC’  पर फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) करके रजिस्टर किया जा सकता है। ओटीपी के माध्यम से यह प्रमाणीकरण संभव हो सकेगा। अधिकतर परिवार का एक या दो सदस्य ही डिपो पर जाते हैं और बायोमैट्रिक के ज़रिए राशन प्राप्त करते हैं। अब इस मोबाइल ऐप के ज़रिए परिवार के सभी सदस्य अपना e – KYC प्रमाणीकरण कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार का महत्वपूर्ण कदम

विभाग के अधिकारियों द्वारा इस बारे में आम जनता में जागरूकता लाने को कहा गया है। इस मोबाइल ऐप को किसी भी स्मार्ट एंड्राइड फ़ोन पर गूगल प्ले – स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। डिजिटल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए उठाया गया हरियाणा सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है। अब तक डिपो स्थल पर पॉइंट ऑफ़ सेल मशीन (बिक्री मशीन) से प्रदेश भर में 48 प्रतिशत  e  KYC प्रमाणीकरण हो चुका है। इस प्रक्रिया को तेज़ करने के उद्देश्य से अब मोबाइल ऐप के इस्तेमाल को बल दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp