गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Punjab news: पंजाब के पुराने वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

Written by: सुनील चौहान

Published:

Punjab news: पंजाब में पुराने वाहनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब लोगों को पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने में बड़ी राहत मिलेगी और कोई परेशानी नहीं होगी…


Big news for old vehicle drivers of Punjab
Big news for old vehicle drivers of Punjab
Google News Follow us on Google

Punjab news: पंजाब में पुराने वाहनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब लोगों को पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने में बड़ी राहत मिलेगी और कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि राज्य के मोहाली, पटियाला और मानसा में नए वाहन स्क्रैप सेंटर शुरू हो गए हैं।

Advertisement

साथ ही हर जिले में एक कलेक्शन सेंटर भी खोला जाएगा, ताकि दूसरे जिलों के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

बताया यह भी जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपने पुराने वाहन को स्क्रैप करवाता है और उसके बाद नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है तो उसे रजिस्ट्रेशन फीस और मोटर व्हीकल टैक्स में पूरी छूट मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नए स्क्रैप सेंटर खुलने से अब 8 जिलों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इन जिलों में मोहाली, पटियाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं।

एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में अब तक कुल 1.39 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर वाहन 12 से 15 साल पहले रजिस्टर हुए थे। यही वजह है कि इन पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए यह नई सुविधा शुरू की जा रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp