गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस रूट पर रोडवेज ने घटाया इतना किराया

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा में रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि रोडवेज ने जींद से सोनीपत रूट पर गोहाना तक किराया कम…


Latest News 2025 06 30T163402.099
Latest News 2025 06 30T163402.099
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा में रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि रोडवेज ने जींद से सोनीपत रूट पर गोहाना तक किराया कम कर आम लोगों की बड़ी राहत दी है।

Advertisement

यात्री किराया हुआ कम

मिली जानकारी के अनुसार, पहले जींद से गोहाना तक जाने के लिए यात्रियों को किराए के रूप में 50 रुपए देने पड़ते थे लेकिन अब 45 रुपए देने होंगे। यानि इस रूट पर यात्रियों के किराये में 5 रुपए की कटौती की गई है। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानकारी के मुताबिक, लुदाना गांव के पास पहले इस रूट पर टोल प्लाजा बना हुआ था। इसलिए टोल टैक्स के अतिरिक्त 5 रुपए जोड़कर 50 रुपए किराया तय किया हुआ था, लेकिन अब टोल प्लाजा को जींद- गोहाना सड़क मार्ग के समानांतर बने नए जींद- सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर शिफ्ट कर दिया गया है। Haryana News

20 से ज्यादा गांवों को फायदा 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज डिपो ने जींद से अब पिंडारा, रधाना तक के 5 रुपए, सिंधवी खेड़ा, निडानी के 10 रुपए किराया निर्धारित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक,वहीं, निडाना मोड़ और ललित खेड़ा के 15 रुपए और लुदाना के 20 रुपए किराया देना होगा। इससे आगे जींद से भंभेवा का 25 रुपए, खेड़ा-खेड़ी का 30 रुपए, बुटाना का 30 रुपए और गोहाना का 45 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, किराया कम होने से इस रूट के 20 से ज्यादा गांवों के यात्रियों को फायदा होगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp