
Haryana CET Exam: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब आप 14 जून रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 16 जून शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। CET के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन था।Haryana CET Exam
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि 50 फर्जी पेज बनाए गए हैं। हमने इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आयोग का सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पेज नहीं है। उन्होंने बताया कि CET 2025 के लिए हर मिनट 78 से ज्यादा आवेदन किए जा रहे हैं। इसके अलावा 10 और 11 जून के आंकड़े भी दिखाए गए हैं। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर आंकड़े जारी किए हैं—- Haryana CET Exam
आयोग आप सभी के सामने कुछ आंकड़े रखना चाहता है, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम में कितनी सच्चाई है। Haryana CET Exam
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
- 1. 10 जून को आयोग को 108013 अभ्यर्थियों के आवेदन मिले।
- 2. 11 जून को कुल 162472 आवेदन प्राप्त हुए।
- 3. 12 जून को 12.00-12.01 बजे (यानी 1 मिनट) 78 आवेदन प्राप्त हुए।
