गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में HARCO बैंक की बड़ी पहल, अब इलेक्ट्रिक रिक्शा और इलेक्ट्रिक लोडर पर मिलेगा लोन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana:  हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (HARCO Bank), चंडीगढ़ के प्रबंध निदेशक डा. प्रफुल्ल रंजन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज "इलेक्ट्रिक रिक्शा / इलेक्ट्रिक लोडर लोन योजना" का…


Haryana:  हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (HARCO Bank), चंडीगढ़ के प्रबंध निदेशक डा. प्रफुल्ल रंजन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज “इलेक्ट्रिक रिक्शा / इलेक्ट्रिक लोडर लोन योजना” का शुभारंभ किया। यह योजना (IYC 2025) अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 अभियान के अंतर्गत शुरू की गई है।

Advertisement

प्रबंध निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत बैंक ई-रिक्शा या ई-लोडर खरीदने हेतु ग्राहकों को 85 प्रतिशत तक लोन प्रदान करेगा। लोन पर ब्याज दर मात्र 10.75 प्रतिशत से शुरू होगा, जो कि बेहद किफायती है। ग्राहकों के लिए 36 आसान मासिक किस्तों (EMI) तक पुनर्भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि हरको बैंक की यह योजना न्यूनतम दस्तावेज़ों के साथ उपलब्ध है, जिसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल और शीघ्र है। बैंक का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रबंध निदेशक डा. प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि इस योजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों और पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दें।”

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp