गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Berojgari Bhatta Yojana: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन होगा CET का पेंडिंग रिजल्ट जारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Berojgari Bhatta Yojana:  हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC जल्द ही लंबे समय से लंबित करीब 10 हजार पदों के परिणाम…


Good news for unemployed youth of Haryana government will give money to start business 1
Good news for unemployed youth of Haryana government will give money to start business 1
Google News Follow us on Google

Berojgari Bhatta Yojana:  हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC जल्द ही लंबे समय से लंबित करीब 10 हजार पदों के परिणाम घोषित कर सकता है। इन परिणामों का युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Advertisement

इन परिणामों में ग्रुप डी, कॉमर्स ग्रुप और पिछड़ा वर्ग के विशेष याचिकाकर्ता अभ्यर्थी भी शामिल हैं। अब आयोग द्वारा इन सभी लंबित परिणामों को 30 जून तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में कॉमर्स ग्रुप के 1290 पदों के लिए हरी झंडी दे दी है, जबकि राज्य सरकार ने आयोग से 2025 के ग्रुप डी के 7596 पदों के लिए चयन सूची भेजने का अनुरोध किया है।Berojgari Bhatta Yojana

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5600 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसकी भर्ती नहीं निकली है। वहीं, इन पदों के अभ्यर्थी दौड़-भाग कर रहे हैं और लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन आयोग ने अभी तक प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जो भी पेंडिंग रिजल्ट हैं, उन्हें जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp