गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में ग्रामीण लोगों का बड़ा कारनामा! नेशनल हाईवे के बीच खींची दीवार, जानें क्यों

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: कुरुक्षेत्र-पिहोवा स्टेट हाईवे-6 पर मंगलवार को कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। लोगों ने सड़क के बीचों-बीच ईंटों से दीवार बनानी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार व…


Big feat of villagers in Haryana Wall built in the middle of National Highway
Big feat of villagers in Haryana Wall built in the middle of National Highway
Google News Follow us on Google

Haryana News: कुरुक्षेत्र-पिहोवा स्टेट हाईवे-6 पर मंगलवार को कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। लोगों ने सड़क के बीचों-बीच ईंटों से दीवार बनानी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने।

Advertisement

बाद में प्रशासन ने दीवार बना रहे लोगों को हिरासत में लेकर रास्ता खुलवाया। हाईवे के बीचों-बीच निर्माण कार्य करवाने वाले प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने बिना मुआवजा दिए उनकी 22 मरला जमीन पर सड़क बना दी।

इसके लिए उन्होंने 2006 में सिविल कोर्ट में केस किया था। 2018 में कोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। 2023 में हाईकोर्ट ने भी प्रीतपाल के हक में फैसला दिया।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके बावजूद प्रशासन ने कब्जा नहीं दिया। जिससे वे परेशान होकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। 5 लाख रुपए मुआवजा दिया- एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ऋषि सचदेवा ने बताया कि यह मामला काफी पुराना है। जब यह जमीन अधिग्रहित की गई थी.

तो कुछ हिस्सा छूट गया होगा या उन्हें मुआवजा नहीं मिला होगा। उन्होंने कोर्ट में केस किया था, जिसके बाद उन्हें 5.5 लाख रुपए मुआवजा दिया गया था। लेकिन वे उससे संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्होंने आगे अपील की। कोर्ट ने मुआवजा बढ़ाने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

विभाग ने उस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की। यह केस करीब 7-8 साल तक चला और 2024 में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि निचली कोर्ट ने जो मुआवजा तय किया है, वही उन्हें दिया जाए।Haryana News

कानून के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा- एक्सईएन

एक्सईएन ने कहा कि हमने इसके खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील की, लेकिन सेशन कोर्ट ने विभाग की अपील खारिज कर दी। इसके बाद ये लोग मुझसे मिले। मैंने उनसे कहा कि कानून और कोर्ट के आदेश के मुताबिक जो भी उनका उचित मुआवजा होगा, वह उन्हें दिया जाएगा। लेकिन आज अचानक मुझे जानकारी मिली कि उन्होंने सड़क बंद कर दी है। इस पर मैंने उनसे बात की और अनुरोध किया कि यह स्टेट हाईवे है, इसे बंद न करें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

उन्हें पहले ही मुआवजा मिल चुका है, विवाद सिर्फ राशि को लेकर है। कानून और न्यायालय के अनुसार जो भी बकाया मुआवजा बनता है, उसे विभाग के माध्यम से सरकार को भेजकर उन्हें दिलवाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने रास्ता खोला।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp