मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Gold Rates: सोने के रेटों में बड़ी गिरावट, अचानक हजारों में सस्ता हो गया सोना

Written by: Best24News

Published:

 Gold Price Today: अमेरिका द्वारा चीन के आयात पर शुल्क बढ़ोतरी को 90 दिन तक रोकने की घोषणा के बाद आज सोमवार को सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट देखी गई। इससे…


 Gold Price Today: अमेरिका द्वारा चीन के आयात पर शुल्क बढ़ोतरी को 90 दिन तक रोकने की घोषणा के बाद आज सोमवार को सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट देखी गई। इससे राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 3,400 रुपये की भारी गिरावट देखी गई।Gold Rates

Advertisement

इसी के साथ सोने का भाव 96,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। साथ ही, चांदी की कीमतें शनिवार के बंद भाव 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम से 200 रुपये टूटकर 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं।

क्या है डिटेल
ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 3,400 रुपये गिरकर 96,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यह 23 जुलाई, 2024 को सोने की कीमतों में 3,350 रुपये की गिरावट के बाद से 10 माह की सबसे बड़ी गिरावट है। शनिवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 99,950 रुपये और 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फ्यूचर मार्केट में सोने के भाव में 4% की गिरावट
वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना तीन प्रतिशत से अधिक गिरकर 3,218.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.19 प्रतिशत गिरकर 32.33 डॉलर प्रति औंस रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदे सोमवार, 12 मई 2025 को 4 प्रतिशत से अधिक गिर गए।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सोमवार को शाम 5:02 बजे सोने के जून 2025 अनुबंध के लिए वायदा भाव 4 प्रतिशत से अधिक या ₹3,930 की गिरावट के साथ ₹92,588 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX पर पिछले कमोडिटी बाजार बंद होने पर यह ₹96,518 पर था। सोने की कीमतें ₹92,389 के इंट्राडे लो पर पहुंच गईं।Gold Rates

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp