गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज के ताज़ा दाम

Written by: सुनील चौहान

Published:

 Gold Rate Today: 5 जून 2025 गुरुवार को देशभर में सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रुपये तक की…


 Gold Rate Today: 5 जून 2025 गुरुवार को देशभर में सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई. देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 99,600 रुपये तक पहुंच गया है. जबकि 22 कैरेट सोना 90,910 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है. GST सहित 24 कैरेट सोना अब 1,02,588 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है.

Advertisement

अमेरिका में आर्थिक सुस्ती के संकेत से सोने को सपोर्ट

सोने की कीमतों में यह बढ़त अमेरिका की आर्थिक गतिविधियों में गिरावट के चलते देखी गई है. अमेरिका के सर्विस सेक्टर में कमजोरी और जॉब डेटा में सुस्ती आने से यह संभावना जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. इसी उम्मीद में गोल्ड की अंतरराष्ट्रीय कीमतें मजबूत हुईं हैं. जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मुंबई में 24 कैरेट सोना 99,600 रुपये पर
मुंबई में आज 24 कैरेट सोना 99,600 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोना 90,910 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा चेन्नई, कोलकाता, पटना और बंगलुरु जैसे शहरों में भी आज के भाव स्थिर लेकिन ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.

देश के बड़े शहरों में सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 91,060 99,330
मुंबई 90,910 99,180
चेन्नई 90,910 99,180
कोलकाता 90,910 99,180
जयपुर 91,060 99,330
लखनऊ 91,060 99,330
पटना 90,910 99,180
नोएडा 91,060 99,330
गाजियाबाद 91,060 99,330
बंगलुरु 90,910 99,180

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

चांदी के दाम में भी जोरदार उछाल

गुरुवार को चांदी के भाव में भी बढ़त दर्ज की गई. आज चांदी का रेट 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जो कल के मुकाबले 100 रुपये अधिक है. वहीं MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह के कारोबार में चांदी 0.18% बढ़कर 1,01,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी.

MCX पर सोने-चांदी का मिला-जुला रुख
जहां एमसीएक्स पर सोना 0.33% गिरकर 98,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. वहीं चांदी की कीमत में 0.18% की बढ़त देखने को मिली. निवेशकों के लिए सोना और चांदी अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्प बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

22 और 24 कैरेट में फर्क क्या है?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध (99.9%) होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91.6% शुद्ध होता है. 22 कैरेट सोना गहनों के निर्माण में उपयोग किया जाता है. क्योंकि यह अधिक मजबूत होता है.

 

कीमत किन बातों पर निर्भर करती है?
भारत में सोने की कीमतें निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती हैं:

त्योहारी और वैवाहिक सीजन में बढ़ी डिमांड
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का भाव
रुपये की डॉलर के मुकाबले विनिमय दर
सरकारी टैक्स और आयात शुल्क
मांग और आपूर्ति

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp