शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana traffic police: हरियाणा में ट्रैफिक विभाग का बड़ा फैसला! इन लोगों को ट्रैफिक पुलिस देगी सम्मान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana traffic police: अभी तक आपने हर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों का चालान काटते देखा होगा, लेकिन पहली बार ट्रैफिक पुलिस को ऐसा ट्रैफिक हीरो मिला है जो…


Big decision of the traffic department in Haryana These people were awarded the Traffic Police Diggi Samman
Big decision of the traffic department in Haryana These people were awarded the Traffic Police Diggi Samman
Google News Follow us on Google

Haryana traffic police: अभी तक आपने हर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों का चालान काटते देखा होगा, लेकिन पहली बार ट्रैफिक पुलिस को ऐसा ट्रैफिक हीरो मिला है जो जल्दबाजी में होने के बावजूद ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सड़क पर अपना वाहन चलाता है। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे पांच ट्रैफिक हीरो की पहचान की है, जिन्हें 12 जून को ट्रैफिक टावर पर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

NEWS

ट्रैफिक डीसीपी राजेश मोहन के अनुसार शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने और उनका पालन करने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत छह मुख्य बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक की मानें तो पिछले साल मई महीने में जहां करीब सवा दो लाख लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते पाए गए थे, वहीं इस साल मई महीने में यह आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया।Haryana traffic police

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ऐसे में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। डीसीपी ट्रैफिक पुलिस के अनुसार हर पखवाड़े ट्रैफिक चालान का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाएगा कि किस ट्रैफिक नियम का सबसे ज्यादा उल्लंघन किया गया। इसका डाटा सार्वजनिक करने के साथ ही उसके अनुसार जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि इस अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों की सराहना करना है। शुरुआती चरण में हर महीने पांच ट्रैफिक हीरो चुने जाएंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।Haryana traffic police

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp